{"_id":"5df778478ebc3e87c56e93fd","slug":"impact-of-new-motor-vehicle-act-in-jammu-kashmir-road-accidents-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः दिखने लगा नये मोटर वाहन अधिनियम का असर, सड़क हादसों पर लगी लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः दिखने लगा नये मोटर वाहन अधिनियम का असर, सड़क हादसों पर लगी लगाम
Mon, 16 Dec 2019 05:57 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 16 Dec 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू शहर में नये मोटर वाहन अधिनियम के नियमों की सख्ती का असर दिखने लगा है। पहले के मुकाबले अब वाहन दुर्घटनाओं के ग्राफ में काफी कमी आई है। पहले हर माह 60 से 70 मामले जीएमसी में पहुंचते थे। अब हर माह 15 से 20 ही दुर्घटनाओं के मामले जीएमसी आ रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस विभाग के अनुसार नियमों को सख्ती से लागू किया जा रहा है। नियमों की अवहेलना होने पर मोटे चालान भी किए जा रहे हैं। इस कारण तेज रफतार वाहन चलाने से होने वाली वाहन दुर्घटनाओं के ग्राफ में अगस्त माह के बाद काफी गिरावट आई है। सितंबर माह में 12 मामले ही वाहन दुर्घटनाओं के पहुंचे थे।
विज्ञापन
अक्तूबर माह में 20, नवंबर माह में 22 और दिसंबर माह में अभी तक 10 मामले ही जीएमसी इलाज के लिए पहुंचे हैं। हालांकि कुछ मामलों में वाहन दुर्घटनाओं में चालकों को मामूली चोटें आईं। इस कारण इनका कोई भी रिकॉर्ड जीएमसी पुलिस पोस्ट में नहीं होता।
विज्ञापन
हालांकि जून में 50, जुलाई में 62 से ज्यादा मामले वाहन दुर्घटनाओं के एक ही माह में पंजीकृत हुए थे। इन में दर्जनों लोग अपनी जान गवां बैठे हैं। एसएसपी ट्रैफिक सिटी जम्मू जोगिंद्र सिंह ने बताया कि नियमों को सख्ती से लागू करवाया जा रहा है। बिगडै़ल वाहन चालकों के चालान काटे जा रहे हैं।