{"_id":"663ab514e4766a007103dfd4","slug":"illegal-mining-five-vehicle-seized-jammu-news-c-10-jam1006-356205-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अवैध खनन में पांच वाहन जब्त, छह माह में 600 पर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अवैध खनन में पांच वाहन जब्त, छह माह में 600 पर की कार्रवाई
विज्ञापन
अवैध खनन में इस्तेमाल जब्त किए गए वाहन: स्रोत पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े स्तर पर पकड़े जाने के बावजूद खनन से बाज नहीं आ रहा माफिया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नदी-नालों से अवैध खनन में शामिल पांच वाहनों को जब्त कर लिया गया है। अलग-अलग थानों की तरफ से यह कार्रवाई की गई है। बिश्नाह, नगरोटा और सतवारी पुलिस स्टेशन अंतर्गत वाहनों में अवैध रूप से खनन की सामग्री ले जाई जा रही थी। बिश्नाह क्षेत्र में पुलिस ने डंपर नंबर जेके21एच 5556 और जेसीबी नंबर 6393 को जब्त किया गया। सिद्दड़ा में डंपर नंबर जेके19ए 6938, संदवान में ट्रैक्टर ट्राली बिना नंबर और पलांवाला में भी बिना नंबर ट्रैक्टर ट्राली जब्त की गई।
हालांकि इन वाहनों के चालक किसी एक जगह भी नहीं पकड़े गए और मौके से फरार हो गए। बता दें कि जिले में खनन बंद है। सभी 30 ब्लाक बंद हैं। बावजूद इसके अवैध रूप से वाहनों में खनन की सामग्री भरकर बेची जाती है। पिछले छह महीनाें में करीब 600 वाहन जब्त किए जा चुके हैं। बावजूद इसके खनन करने वाले बाज नहीं आते। एसएसपी जम्मू विनोद कुमार का कहना है कि अवैध खनन में शामिल वाहन चालकों पर कार्रवाई करने के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। रात के समय इसके लिए विशेष नाके स्थापित किए गए हैं। हालांकि हकीकत में ऐसा नहीं है। पुलिस की नाक तले रात के आठ बजते ही खनन माफिया सक्रिय हो जाता है। अवैध रूप से नदी नालों से सामग्री भरी जाती है। यहां तक कि जिला माइनिंग विभाग भी इस पर कार्रवाई करने में नाकाम साबित हुआ है।