{"_id":"61351cbc8ebc3e31c8731d3c","slug":"illegal-construction-vijaypur-news-jmu243020829","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले पर हो रहे अवैध निर्माण को एसडीएम ने रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले पर हो रहे अवैध निर्माण को एसडीएम ने रुकवाया
विज्ञापन
नाले का निरीक्षण करते एसडीएम विनय कुमार
विजयपुर। कस्बे के शिव नगर में प्राचीन नाले पर कुछ लोगों ने शनिवार रात को अवैध कब्जा करना शुरू कर दिया था। इसकी सूचना मिलते ही एसडीएम ने तत्काल कार्रवाई की, और निर्माण कार्य को बंद कराया।
अवैध निर्माण के संबंध में नवनियुक्त एसडीएम विनय कुमार को गुप्त सूचना मिली। उन्होंने तत्काल तहसीलदार और पटवारी को सूचित कर आदेश दिया कि मौके पर जाकर अवैध रूप से चल रहा काम बंद कराया जाए। एसडीएम के आदेश के बाद टीम रात को ही मौके पर पहुंची और काम बंद करा दिए। अवैध रूप से कब्जा करने वाले लोग मौके से फरार हो गए।
रविवार को छुट्टी होने के बावजूद एसडीएम मौके पर पहुंचे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दोबारा किसी ने इस नाले पर अवैध अतिक्रमण करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि अगर और किसी ने भी नालों पर कब्जा किया हुआ है तो खुद हटा ले। नहीं तो टीम कभी भी अवैध अतिक्रमण हटा सकती है।