{"_id":"69eb2546cad0dede710931ca","slug":"iimc-organizes-workshop-on-environmental-awareness-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIMC Jammu: आईआईएमसी जम्मू में पर्यावरण जागरूकता पर कार्यशाला का आयोजन, विशेषज्ञों ने साझा किए विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIMC Jammu: आईआईएमसी जम्मू में पर्यावरण जागरूकता पर कार्यशाला का आयोजन, विशेषज्ञों ने साझा किए विचार
Fri, 24 Apr 2026 01:39 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:39 PM IST
सार
आईआईएमसी जम्मू में पर्यावरण प्रबंधन पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
आईआईएमसी जम्मू में कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों व शिक्षकों के साथ विद्यार्थी
- फोटो : आईआईएमसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जन संचार संस्थान जम्मू में पर्यावरण प्रबंधन विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन संवाद सोसाइटी द्वारा किया गया ।
विज्ञापन
कार्यशाला की मुख्य वक्ता सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट रूबल महाजन रहीं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि व्यक्तिगत जागरूकता, स्वच्छता अभियान और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को प्रभावी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रोफेसर अनिल सौमित्र ने पर्यावरण के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. राजेंद्र मिश्रा ने पर्यावरण के मानव जीवन पर प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का समन्वय आकाश सिंह राठौड़ और भरत कुमार ने किया, जबकि संचालन हेमलता सामंत ने किया। कार्यशाला में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने भाग लिया और अंत में प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया।