{"_id":"656a4441a3021d72920807df","slug":"iim-mou-ignca-jammu-news-c-10-jmu1037-253484-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शिक्षा जगत और सांस्कृतिक अन्वेषण के लिए आईआईएम का आईजीएनसीए से एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शिक्षा जगत और सांस्कृतिक अन्वेषण के लिए आईआईएम का आईजीएनसीए से एमओयू
विज्ञापन
आईआईएम जम्मू के निदेशक बी एस सहाय और आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डा सच्चिदानंद एमओयू के साथ: स्रोत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) ने प्रदेश में क्षेत्रीय केंद्र के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में आईआईएम के निदेशक प्रोफेसर बीएस सहाय और आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी मौजूद रहे। सहाय ने कहा कि यह सहयोग पांच साल की कलात्मक यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है। कला और भारतीय लोकाचार में अनुसंधान को बढ़ावा देने पर काम किया जाएगा। शिक्षा जगत और सांस्कृतिक अन्वेषण के बीच अद्वितीय अंतर संबंध बनाए जाएंगे।
डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने कहा कि आईजीएनसीए और आईआईएम के साथ हाथ मिलाकर रोमांचित हैं। संस्थान भारतीय कला और संस्कृति की गहरी समझ को बढ़ावा देने, विद्वानों के अनुसंधान और अन्वेषण के लिए मंच प्रदान करने के लिए तैयार है।
आईआईएम और आईजीएनसीए के बीच साझेदारी से विचारों, अनुसंधान और कलात्मक प्रयासों का आदान-प्रदान होगा। इसका उद्देश्य अकादमिक और अनुसंधान क्षेत्रों में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की गहरी समझ और सराहना को बढ़ावा देना है। आईजीएनसीए ने एम्स जम्मू के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए जिससे क्षेत्र में सहयोगात्मक प्रयास को और बढ़ावा मिला। एम्स जम्मू के कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. शक्ति गुप्ता ऑनलाइन शामिल हुए।