{"_id":"605c72d38ebc3e590a004b44","slug":"iim-jammu-integrated-program-management-will-start-under-the-new-education-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईएम जम्मू: नई शिक्षा नीति के तहत इंटेग्रेटिड प्रोग्राम मैनेजमेंट होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईएम जम्मू: नई शिक्षा नीति के तहत इंटेग्रेटिड प्रोग्राम मैनेजमेंट होगा शुरू
Thu, 25 Mar 2021 04:54 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 25 Mar 2021 04:54 PM IST
सार
- छात्रों की होगी प्रवेश परीक्षा, मेरिट में दसवीं-12वीं के अंक भी जुड़ेंगे
- आईआईएम में एमबीए की120 सीटों को बढ़ाकर 250 किया गया
विज्ञापन
a
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईएम जम्मू में नई शिक्षा नीति के तहत अगले सत्र से इंटेग्रेटिड प्रोग्राम मैनेजमेंट (आईपीएम) प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। इसके लिए 60 सीटें होंगी। परीक्षा के जरिये प्रवेश मिलेगा। मेरिट लिस्ट में दसवीं और बारहवीं कक्षा के अंक भी जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
आईआईएम जम्मू में छात्रों को स्वरोजगार के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए हर सप्ताह ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया जाता है। देश भर के अलग-अलग संस्थानों के प्रवक्ता छात्रों को नवीनतम जानकारियां दे रहे हैं।
विज्ञापन
आईआईएम जम्मू की सहायक आचार्य डॉ. रुचि सहगल ने कहा कि छात्रों के लाभ के लिए कई प्रकार की गतिविधियां करवाई जा रही हैं। मंगलवार को आईआईएम जम्मू के तीन छात्रों ने संबलपुर मार्केटिंग क्लब में राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार हासिल किए हैं। पहले आईआईएम जम्मू में एमबीए की 120 सीटें थीं। अब इन्हें बढ़ाकर 250 कर दिया गया है। छात्रों को चार सेक्शन में बांटकर पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- श्रीनगर: पांच घंटे से ज्यादा की पूछताछ के बाद ईडी कार्यालय से बाहर आईं महबूबा मुफ्ती
उन्होंने कहा कि मार्केटिंग करने वाले छात्रों को भी आईआईएम में कोर्स करवाया जाएगा। कोर्स के लिए छात्रों का चयन अनुभव के अनुसार किया किया जाएगा। परीक्षा के दौरान कुछ सप्ताह छात्रों को संस्थान में आकर पढ़ाई करनी होगी। इसके साथ ही संस्थान में पीएचडी का कोर्स भी शुरू किया गया है। 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय स्तर की दो दिवसीय कार्यशाला करवाई जाएगी।