फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   IGP Basant Rath suspended, jammu kashmir latest news

जम्मू-कश्मीरः आईजी रैंक के अधिकारी बसंत रथ को किया गया निलंबित

Wed, 08 Jul 2020 03:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 08 Jul 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
IGP Basant Rath suspended, jammu kashmir latest news
ips basant rath - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
जम्मू-कश्मीर के आईजी रैंक के अधिकारी बसंत रथ को निलंबित कर दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से आईजी की ओर से किए जा रहे ट्वीट काफी चर्चा में रहे थे। उन्होंने ट्विटर कांगड़ी करियर पर दिलबाग सिंह नाम के व्यक्ति के लिए ढेर सारे पोस्ट किए थे। हालांकि, इसमें इस व्यक्ति के पद का उल्लेख नहीं था। इसमें जमीन से लेकर शराब की पार्टी का भी जिक्र किया गया था।
विज्ञापन


बता दें कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो शीर्ष अधिकारियों के बीच का विवाद हाल ही में थाने तक पहुंचा था। आईजी रैंक के अधिकारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें डीजीपी दिलबाग सिंह की कुछ गतिविधियों से जान का खतरा है। उन्होंने कहा है कि वह मुकदमा नहीं कराना चाहते हैं। वह इस संबंध में केवल जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन


आईजी बसंत रथ ने जम्मू के गांधीनगर थाने में एसएचओ को शिकायती पत्र देकर कहा था कि वह अपनी सुरक्षा और प्रतिष्ठा को लेकर पत्र लिख रहे हैं। यह देश के एक नागरिक की हैसियत से ऐसा कर रहे हैं न कि सरकारी मुलाजिम या पुलिसकर्मी के रूप में। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बसंत रथ ने शिकायती पत्र में लिखा कि मैं आपसे एफआईआर दर्ज करने के लिए नहीं कह रहा। केवल यह चाहता हूं कि इस पत्र को रोजाना डायरी का हिस्सा न बनाया जाए। आज से यदि कोई अप्रिय घटना मेरे साथ होती है तो आपको यह पता होना चाहिए कि कौन सा नंबर डायल करना है।

यह भी पढ़ें- कारगिल युद्धः जब विक्रम बत्रा से पाकिस्तानी घुसपैठिया बोला- हमें माधुरी दीक्षित दे दो, ऐसा मिला जवाब    

पत्र में रथ ने लिखा कि आपसे अपेक्षा है कि आप इसका संज्ञान लेंगे

पत्र में रथ ने लिखा कि आपसे अपेक्षा है कि आप इसका संज्ञान लेंगे। आप मेरे व्हाट्सएप नंबर पर स्क्रीनशॉट भेज सकते हैं या ट्विटर पर लिख सकते हैं। पत्र में आईजी ने यह भी लिखा है कि आप पुलिसकर्मियों ने परीक्षा की इस घड़ी में बेहतरीन काम किया है।

इसके बाद रथ ने लिखा कि अल्लाह आपको और आपकी टीम व परिवार वालों की हिफाजत करे। स्वस्थ रहिए और जम्मू-कश्मीर की जनता को भी स्वस्थ रखिए। पत्र की प्रतिलिपि उन्होंने डीजीपी को भी भेजी है। इस संबंध में डीजीपी से बात करने की कोशिश की गई लेकिन कोई जवाब नहीं मिल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed