फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ignou, paper, centers

Jammu News: इग्नू की परीक्षाएं एक दिसंबर से, जम्मू में 30 परीक्षा केंद्र बनाए

विज्ञापन
ignou, paper, centers
क्षेत्रीय निउेशक का पद संभालने के बाद डा जय प्रकश वर्मा: स्रोत इग्नू जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) की 2023 की सत्रांत परीक्षाएं एक दिसंबर, 2023 से नौ जनवरी 2024 तक चलेंगी। विश्वविद्यालय ने देश भर में 849 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। जम्मू में 30 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें 26 नियमित परीक्षा केंद्र हैं और तीन जिला जेल कठुआ, जिला जेल अंबफला और केंद्रीय जेल कोट भलवाल जम्मू में विशेष रूप से जेल कैदियों के लिए हैं। सेना की उत्तरी कमान में भी एक परीक्षा केंद्र है।

क्षेत्रीय केंद्र जम्मू के तहत कुल 29,868 छात्रों ने परीक्षा फार्म भरे हैं। परीक्षाएं प्रत्येक कार्य दिवस पर दो सत्रों में आयोजित की जाएंगी। सुबह का सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और शाम का सत्र दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगा। रविवार को परीक्षा नहीं होगी। इसी बीच डाॅ. जय प्रकाश वर्मा ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय निदेशक का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने बताया कि अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा। क्षेत्र के डाक अधिकारियों से भी अनुरोध किया गया है कि वे परीक्षा केंद्रों के साथ सहयोग करें, ताकि डाकघरों के कामकाजी घंटों के बाद उनसे उत्तर पुस्तिकाओं वाले बीमाकृत पार्सल स्वीकार किए जा सकें, ताकि उत्तर पुस्तिकाएं उसी दिन मूल्यांकन के लिए भेजी जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed