{"_id":"688dc057984f0c911e0092a2","slug":"if-you-have-a-good-business-idea-then-don-t-miss-the-opportunity-the-government-will-provide-initial-capital-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टार्टअप वालों के लिए खुशखबरी: बिजनेस आइडिया है तो मौका न गंवाएं, सरकार दे रही फंड, जानें कैसे करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टार्टअप वालों के लिए खुशखबरी: बिजनेस आइडिया है तो मौका न गंवाएं, सरकार दे रही फंड, जानें कैसे करें आवेदन
Sat, 02 Aug 2025 01:08 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:08 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर सरकार ने नई स्टार्टअप नीति 2024-27 के तहत उद्यमियों को शुरुआती पूंजी देने के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक लोग 13 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
स्टार्टअप
- फोटो : Freepik
विस्तार
अगर आपके पास कोई बढ़िया बिजनेस आइडिया है और आप उसे हकीकत में बदलना चाहते हैं, तो जम्मू कश्मीर सरकार आपके लिए मदद लेकर आई है। उद्योग और वाणिज्य विभाग ने नई स्टार्टअप नीति 2024-27 के तहत नये कारोबार शुरू करने वालों से शुरुआती पूंजी के लिए आवेदन मांगे हैं। इस योजना को जम्मू कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान चला रहा है, ताकि नये बिजनेस को आगे बढ़ाया जा सके और लोगों के लिए रोजगार के मौके बनें।
विज्ञापन
आवेदन की प्रक्रिया 30 जुलाई से शुरू हो चुकी है और 13 अगस्त तक चलेगी। इसके लिए स्टार्टअप जेके पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। साथ ही कुछ जरूरी कागजात जैसे पिछले वर्षो के हिसाब-किताब, साझेदारी का एग्रीमेंट, बैंक खाते का विवरण, पैसों के इस्तेमाल की योजना, टीम का ब्योरा, बाजार और ग्राहकों की जानकारी और आपके प्रोडक्ट या सर्विस का परिचय भी देना होगा।
विज्ञापन
संस्थान के डायरेक्टर का कहना है कि जिनके पास कोई ऐसा आइडिया है जो असली समस्याओं को सुलझा सके और रोजगार दे सके, उन्हें यह मौका जरूर लेना चाहिए। पहले एक स्क्रीनिंग टीम आपके आइडिया को देखेगी और फिर अंतिम फैसला टास्क फोर्स कमेटी करेगी।
विज्ञापन
जो स्टार्टअप पहले ही इस योजना के तहत पैसा ले चुके हैं, वे दोबारा आवेदन नहीं कर सकते। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए www.startupjk.com पर विजिट करें।