फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ied recovered, narwal-sidhran nh

Jammu News: सतर्कता से टला बड़ा हादसा, समय रहते आईईडी का पता लगाया, पूरे शहर में अलर्ट

विज्ञापन
ied recovered, narwal-sidhran nh
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। पुलिस की सतर्कता से नरवाल-सिद्दड़ा एनएच पर पुलिस पोस्ट के पास बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने सूचना के बाद समय पर पहुंच कर आईईडी को डिफ्यूज किया। पुलिस के अनुसार डेढ़ घंटे जांच के बाद इसे डिफ्यूज किया। समय रहते आईईडी का पता लगने से जान-माल का नुकसान नहीं हो पाया। घटना के बाद पूरे शहर में अलर्ट कर दिया है। नाकों पर वाहनों की जांच की जा रही है। सभी इलाकों में गश्त तेज कर दी है।
जिस जगह पर आईईडी को लगाया था उसके आसपास झाड़ियां थीं। ऐसे में किसी की नजर में नहीं आया मगर शाम को लोग जैसे ही गुजरे तो उन्हें टिफिन पड़ा दिखा। संदेह होने पर राहगीरों ने सूचना दी। पुलिस ने डेढ़ घंटा जांच के बाद डिफ्यूज किया। आईईडी मिलने की सूचना के बाद लोग काफी सहम गए। साढ़े पांच बजे सूचना मिलने के दस मिनट के अंदर पुलिस पहुंच गई। पांच बजकर 40 मिनट से लेकर साढ़े सात बजे तक पुलिस तैनात रही। इस दौरान किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं मिली। साढ़े सात बजे के बाद डॉग स्कवायड की टीम मौके से गई। करीब आठ बजे तकटीम रवाना हो गई।
विज्ञापन


यहां पर हो चुके हैं धमाके
इससे पहले 21 जनवरी को ट्रांसपोर्ट नगर में दो धमाके हो चुके हैं। इसमें सात लोग घायल हुए थे। इतना ही नहीं, मई में वैष्णो देवी जा रही बस में आईईडी रखी थी और चार लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्दड़ा एनएच पर आईईडी बरामद की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डिफ्यूज किया और कब्जे में लिया।
- प्रोपकार सिंह, एसडीपीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed