फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   IED recovered in Warpura in North Kashmir's Handwara region

जम्मू-कश्मीरः उत्तरी कश्मीर के वारपुरा में आईईडी बरामद, सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

Sat, 07 Dec 2019 11:52 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 07 Dec 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
IED recovered in Warpura in North Kashmir's Handwara region
वारपुरा में आईईडी बरामद - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

सुरक्षाबलों ने शनिवार को आतंकियों की साजिश को नाकाम कर दिया। सोपोर कुपवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा क्षेत्र के वारपुरा में आईईडी बरामद हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई। सैन्य प्रतिष्ठानों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई। हाईवे पर भी जगह-जगह नाके लगाकर चेकिंग की गई।

विज्ञापन


हाल ही में सुरक्षाबलों द्वारा आतंकियों के नापाक मंसूबों को लगातार विफल बनाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसके चलते राजमार्ग पर विशेष तौर से उत्तरी और दक्षिणी कश्मीर से गुजरने वाले रास्ते पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों को अंदेशा है कि आतंकी सुरक्षाबलों की कानवाय को निशाना बनाने की ताक में है और अब किसी मौके की तलाश में हैं। एक अधिकारी ने यह भी बताया कि सतर्क जवानों ने लगातार दो बार आतंकियों की इस कोशिश को नाकाम बनाया है। इसलिए अब उनमें हताशा है और वह आने वाले दिनों में और कोशिश कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

25 नवंबर को भारी मात्रा में बरामद हुई थी आईईडी

इससे पहले 25 नवंबर को अनंतनाग पुलिस ने सोमवार को हाईवे के नजदीक एक पाइप तथा कुकर में छिपाकर रखी गई संदिग्ध वस्तु देखी। उसमें से कुछ तार निकले हुए थे। इसके बाद रास्ते पर आवागमन रोक दिया गया। बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। जांच पड़ताल के बाद दस्ते ने इसे निष्क्रिय किया। आतंकियों द्वारा इस आईईडी को किसी स्थान पर हमले के लिए रखा जाना था। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों आईईडी 13 किलो की थी। आईईडी इतनी शक्तिशाली थी कि विस्फोट होने पर पुलवामा दोहराया जा सकता था। काफी जान माल का नुकसान होता। पुलवामा में फरवरी महीने में सीआरपीएफ के काफिले पर फिदायीन हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed