{"_id":"34963ee17b01f699a2caccce328a32c7","slug":"ied-recovered-by-crpf-outskirts-of-srinagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर-बारामुला हाइवे को उड़ाने की साजिश नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर-बारामुला हाइवे को उड़ाने की साजिश नाकाम
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 22 Nov 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षा बलों ने आतंकियों के मंसूबे को नाकाम करते हुए शनिवार सुबह श्रीनगर बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लावेपुरा से करीब चार किलो आईईडी बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आईईडी को वहां से गुजरने वाले सुरक्षा बलों के कानवाय को निशाना बनाने के लिए लगाया गया था। इसके बाद सुरक्षा बलों के जवानों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च अभियान शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सीआरपीएफ प्रवक्ता आशीष कुमार झा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर सीआरपीएफ की 73, 44 बटालियन और सेना की 2 राष्ट्रीय राइफल्स द्वारा शालटेंग और नारबल इलाके के बीच सीआरपीएफ के डीआईजी आपरेशन एसके टिग्गा के नेतृत्व में तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
इसी दौरान लावेपुरा इलाके में एक पुलिया के नीचे से सुरक्षा बलों को एक कंटेनर में आईईडी बरामद हुआ। जिसका वजन तीन से चार किलो था।
बाद में जम्मू कश्मीर पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया। पारिमपुरा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।