फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   IED found on Jammu-Srinagar Highway Defused by Army

श्रीनगर-बारामुल्ला हाईवे पर 5 किलो आईईडी बरामद

Fri, 11 Mar 2016 04:33 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/ श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/ श्रीनगर Updated Fri, 11 Mar 2016 04:33 PM IST
सार

  • आईईडी को सेना और अन्य सुरक्षाबलों को न‌िशान बनाने के ल‌िए प्लांट किया गया था।
  • इस आईडी को एक प्रेशर कुकर में प्लांट किया गया था और यह एक रिमोट कंट्रोल्ड ऑपरेटिव आईडी थी।

विज्ञापन
IED found on Jammu-Srinagar Highway Defused by Army
श्रीनगर हाइवे पर म‌‌िली आईडी का वजन 5 क‌िलो था। - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र लसजन में सेना द्वारा शुक्रवार की सुबह एक आईईडी बरामद की। इस आईईडी को सेना और अन्य सुरक्षाबलों को न‌िशान बनाने के ल‌िए प्लांट किया गया था। इससे पहले क‌ि कोई इस बड़ा हादसा होता उससे पहले ही इसे न‌िष्क्र‌िय कर द‌िया गया।

विज्ञापन


सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रोज़ाना की तरह आज सुबह करीब 8 बजे सेना की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) नियमित तौर पर इलाके से गुज़रने वाले श्रीनगर-बारामुल्ला राष्ट्रिय राजमार्ग पर गश्त कर रही थी कि उन्हे इस दौरान पीक्स ऑटोमोबाइल (मारुती शोरूम) से कुछ ही दूरी पर एक नवनिर्माण पुल के नीचे आईडी बरामद हुई। 
विज्ञापन


आईडी को आरओपी में शामिल स्निफ्फर डॉग द्वारा खोजा गया। इस आईडी को एक प्रेशर कुकर में प्लांट किया गया था और यह एक रिमोट कंट्रोल्ड ऑपरेटिव आईडी थी। मिली जानकारी के अनुसार इस आईडी का वज़न 5 किलो था जिसके फटने से बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस राजमार्ग से रोज़ाना सेना के अलावा सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बलों की कानवाई गुज़रती है

IED found on Jammu-Srinagar Highway Defused by Army
आईडी ड‌िफ‌ियूज करने जाता दस्ता - फोटो : ANI

आईडी के मिलने के तुरंत बाद सेना के बम निरोदक दस्ते को मौके पर बुलाया गया । दस्ते ने इसे न‌िष्क्र‌िय कर द‌िया। करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सेना के बम निरोदक दस्ते द्वारा इस आईडी को न‌िष्क्र‌िय कर एक बड़ा हादसे को टाल द‌िया गया। 

उल्लेखनीय है कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान राजमार्ग पर यातायात को स्थगित कर द‌िया गया ताकि इस दौरान किसी प्रकार की क्षत‌ि न पहुंचे। गौरतलब है इस राजमार्ग से रोज़ाना सेना के अलावा सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बलों की कानवाई गुज़रती है। 

वहीँ शुरूआती जानकारी में यह बात सामने आई है कि इसे वहां से गुज़रने वाली सेना व अन्य सुरक्षा एजेंसियों की कानवाई को निशाना बनाने के लिए प्लांट किया गया था लेकिन सतर्क सेना के जवानों के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। फिलहाल पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर मामले की छान बीन शुरू कर दी है। साथ ही सेना द्वारा इलाके में तलाशी अभियान जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed