फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ied found at srinagar baramulla highway

श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम

Fri, 24 Jun 2016 09:04 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 24 Jun 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
ied found at srinagar baramulla highway
मौके पर मौजूद सेना के जवान - फोटो : ANI
श्रीनगर-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा बलों की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जवानों ने समय रहते आईईडी बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र हैदरपुरा से गुज़रने वाले श्रीनगर-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाईओवर के पास आतंकियों ने एक पांच लीटर के प्रेशर कुक्कर में आईईडी छिपाकर रखी थी।
विज्ञापन


आईईडी में तीन किलो आरडीएक्स के अलावा डेटोनेटर, कील व अन्य सामान था। टाइमर संचालित यह आईईडी फटती, उससे पहले ही वहां से गुजर रहे सुरक्षा बलों की रोड ओपनिंग पार्टी ने इसका पता लगा लिया। इसके बाद राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही रुकवा दी गई और बम निरोधक दस्ते को सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस्ते ने पहुंचते आईईडी को कब्जे में ले लिया और उसे निष्क्रिय कर दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आईईडी जहां लगाई गई थी, वहां से सुरक्षा बलों की कानवाई के अलावा अन्य वाहन बड़ी संख्या में गुजरते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed