पुंछ में बीएसएफ का वाहन बारुदी सुरंग से उड़ाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में आतंकवादियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए बीएसएफ के वाहन को बारुदी सुरंग से विस्फोट कर उड़ा दिया। हमले में बीएसएफ के तीन जवान सहित पांच लोग गंभीर घायल हो गए।
वारदात के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया, जिसके बाद से आतंकवादियों की तलाश जारी है। लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल सका है। वहीं घायल जवानों का इलाज चल रहा है।
घटना दोपहर बाद की है। आतंकवादियों ने पुंछ के बालाकोट के मेंढ़र सेक्टर में आईडी लगाकर बीएसएफ की 88 बटालियन की गाड़ी को निशाना बनाया। यह गाड़ी जरूरी सामान लेकर जा रही थी। इसी दौरान इसे निशाना बनाया गया।
आईइडी से किया विस्फोट
गाड़ी जैसे ही बारुदी सुरंग से होकर गुजरी उसमें जोरदार विस्फोट हुआ। हादसे में बीएसएफ के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा बीएसएफ का सामान ढोने वाले दो पॉटर (कुली) भी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।
वारदात के बाद मौके पर भगदड़ का फायदा उठाते हुए आतंकवादी निकल भागने में सफल रहे। वहीं घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें गंभीर हालत में जम्मू और अन्य अस्पतालों के लिए भेज दिया गया।
घटना के बाद बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद सारे इलाके को सील करते हुए आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी गई है। बता दें कि इससे पहले भी मेंढ़र क्षेत्र में दहशतगर्दों द्वारा बीएसएफ को निशाना बनाने की वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है। जिसमें कई जवान शहीद हो चुके हैं।