{"_id":"5a7b371a4f1c1b0a7b8b5a78","slug":"ied-blast-in-akhnoor-jammu-and-kashmir-three-army-soldiers-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीरः अखनूर में IED धमाका, सेना के तीन जवान समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीरः अखनूर में IED धमाका, सेना के तीन जवान समेत छह घायल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : BASIT ZARGAR
केरी सेक्टर स्थित लालेआली पोस्ट के समीप हुए आईईडी विस्फोट में सेना के तीन जवान और तीन पोर्टर घायल हो गए। घायल जवान 108 इंजीनियर शाखा के हैं। ये सभी बुधवार सुबह करीब ग्यारह बजे सीमा पर पोस्ट के निर्माण कार्य के लिए वाहन से जा रहे थे।
विज्ञापन
घायलों की पहचान हवलदार एसएन टनडइयां, हवलदार आरएम नगले, सिपाही डोलू गले और पोर्टर कृष्ण लाल, सुमन कुमार व मनोहर लाल के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया कि सुबह साढ़े ग्यारह बजे लालेआली पोस्ट के पास स्थित वटल गांव के पास आईईडी विस्फोट हुआ।
विज्ञापन
यह स्थान एलओसी से लगभग 250 मीटर की दूरी पर स्थित है। सेना के जवान और पोर्टर वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान विस्फोट हुआ। तीन जवान और तीन पोर्टर बुरी तरह जख्मी हो गए। वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूत्रों के मुताबिक घायलों का इलाज अखनूर में सेना अस्पताल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन