फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Identity of the woman who attacked CRPF bunker wearing a burqa, strings attached to Lashkar

जम्मू-कश्मीर: सीआरपीएफ बंकर पर बुर्का पहन हमला करने वाली महिला की पहचान, लश्कर से जुड़े तार

Thu, 31 Mar 2022 02:25 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 31 Mar 2022 02:25 AM IST
सार

आईजी विजय कुमार ने बताया कि हमला करने वाली महिला है। उसे पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Identity of the woman who attacked CRPF bunker wearing a burqa, strings attached to Lashkar
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारामुला जिले के सोपोर कस्बे में मंगलवार शाम को सीआरपीएफ बंकर पर बुर्का पहन हमला करने वाले की पहचान हो गई है। उसका कनेक्शन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़ा है। बुधवार को आईजी विजय कुमार ने बताया कि हमला करने वाली महिला है। उसे पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, सीआरपीएफ बंकर पर बुर्का पहनकर हमला करने वाली महिला लश्कर की ओवर ग्राउंड वर्कर है और पहले भी कुछ आपराधिक मामलों में शामिल पाई गई है। उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस और सुरक्षा बल संयुक्त अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन


सोपोर में सीआरपीएफ  बंकर पर पेट्रोल बम से हमला
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर कस्बे में मंगलवार शाम सीआरपीएफ  के बंकर पर पेट्रोल बम से हमला किया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के तुरंत बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्य चौक सोपोर में सीआरपीएफ  बंकर पर पेट्रोल बम फेंका गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed