फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Identification of the officers will not work

काम न करने वाले अधिकारियों की होगी शिनाख्त

Sat, 20 Feb 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 20 Feb 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Identification of the officers will not work

राज्यपाल एनएन वोहरा ने जवाबदेह प्रशासन पर बल देते हुए काम न करने वाले अधिकारियों की शिनाख्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों का 31 दिसंबर 2015 तक जमा संपत्ति का ब्योरा उन्हें 29 फरवरी तक भेजने को कहा है। साथ ही अधिकारियों की वार्षिक रिपोर्ट (एनुअल परफारमेंस रिपोर्ट) भी मांगी है।

विज्ञापन


वोहरा ने डिफाल्टर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी बात कही। वे नागरिक सचिवालय में सतर्कता संबंधी मुद्दों की समीक्षा कर रहे थे।

बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि सामान्य प्रशासन विभाग राज्य में पारदर्शी तथा जन सेवाओं का बेहतर अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता ढांचे को गतिशील बनाए। उन्होंने सभी प्रशासनिक सचिवों को सतर्कता के लंबित मामलों की पाक्षिक समीक्षा कर उसकी रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन


इसके लिए मुख्य सचिव को आदेश जारी करने को कहा ताकि प्रशासनिक सचिव उन्हें नियमित रूप से समीक्षा रिपोर्ट भेजते रहें। उन्होंने निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों में आवश्यक समीक्षा के लिए लंबित मामलों को 15 मार्च तक संबंधित कमेटियों को भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव को निर्देश दिए कि विभागीय वेबसाइट और सूचना के अधिकार संबंधी जानकारी को भी निरंतर अपडेट किया जाए।
राज्यपाल को सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त ने सतर्कता की विस्तृत रिपोर्ट दी। उन्हें बताया कि वर्ष 2015 में कुल 91 एफआईआर दर्ज की र्गईं।

इनमें 158 गजटेड तथा 118 नान गजटेड अधिकारी आरोपी हैं। 32 मामलों में कार्रवाई को मंजूरी दी गई है। 22 गजटेड तथा 40 नान गजटेड अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

उन्होंने विभिन्न विभागों में लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी लाने तथा इसकी रिपोर्ट 23 फरवरी तक उन्हें सौंपने की हिदायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed