फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Identification of four other associates of terrorist Nadeem caught in Narwal, NIA will investigate

जम्मू-कश्मीर: नरवाल में पकड़े गए आतंकी नदीम के चार अन्य साथियों की पहचान, एनआईए करेगी जांच

Thu, 22 Jul 2021 12:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Thu, 22 Jul 2021 12:36 AM IST
सार

मामले की जांच एनआईए ने अपने पास ले ली है और केस दर्ज कर नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। संभव है कि दो से तीन दिन में कश्मीर के अलग-अलग जगहों पर उन आतंकियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Identification of four other associates of terrorist Nadeem caught in Narwal, NIA will investigate
आतंकवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू शहर के बठिंडी में लश्कर-ए-तैयबा आतंकी नदीम से मिली 5.5 किलो आईईडी मामले की जांच अब एनआईए करेगी। गृह मंत्रालय ने एनआईए को जांच करने के आदेश दिए हैं। पुलिस से एनआईए को केस ट्रांसफर कर दिया। वहीं इस मामले में अब तक पकड़े गए तीन आतंकियों के अलावा चार और आतंकियों के नाम सामने आए हैं।

विज्ञापन


पहचाने गए आतंकी कश्मीर के पुलवामा, शोपियां, बनिहाल के रहने वाले हैं। जम्मू एयरबेस पर हमले से पहले 27 जून की शाम को बनिहाल के रहने वाले नदीम को पुलिस ने बठिंडी से दबोचा था। एनआईए ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। एनआईए ने पुलिस से अब तक की सारी जांच का रिकार्ड और अन्य दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन


नदीम से पूछताछ करने के बाद दो और आतंकियों के नाम सामने आए। पुलिस ने शोपियां के रहने वाले नदीम आयुब और बनिहाल के रहने वाले तालिब डार रहमान को भी दबोचा। ये सभी लश्कर के लिए काम करते हैं। इनको पाकिस्तान से भेजी गई पांच किलो आईईडी से मंदिरों के आसपास कई धमाके करने थे। इससे पहले ही दबोच लिया गया। ये सभी पाकिस्तान में बैठे लश्कर हैंडलरों के संपर्क में थे। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में बहुत से लोग जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री का हैवान बेटा: 200 लड़कियों से की छेड़छाड़, सातवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप 

 

पूछताछ में और नाम आ सकते हैं सामने

जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर पार से आने वाले विस्फोटक के पूरे रूट की जानकारी इन आतंकियों से पूछताछ में सामने आ सकती है। अब तक तीन लोग इसमें पकड़े गए हैं, चार और आतंकियों की पहचान की गई है। यह भी इनके नेटवर्क में थे। माना जा रहा है कि इस नेटवर्क में कई अन्य लोग जुड़े हैं। इन आतंकियों की चेन तोड़ने के लिए मामले की जांच एनआईए को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed