{"_id":"cf530a5d932ec2afa44ce196cd36ef92","slug":"id-card-must-for-kashmiri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना आईडी कश्मीरी नहीं कर सकेंगे फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना आईडी कश्मीरी नहीं कर सकेंगे फेरी
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Sun, 04 Jan 2015 12:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर से फतेहाबाद जाकर गर्म कपड़े बेचने वालों पर खुफिया और पुलिस विभाग विशेष नजर रखेगा। मकान किराये पर देने से पहले मालिक को इसकी जानकारी समीपवर्ती थाने में देनी होगी। यदि मकान मालिक ऐसा नहीं करता है तो पुलिस विभाग उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन
अकेले फतेहाबाद शहर में 100 के लगभग कश्मीरी यहां पर आकर गर्म कपड़ों की घूमकर सेल करते हैं। सर्दियां खत्म होने पर ये लोग वापस चले जाते हैं। ऐसे में पुलिस विभाग के पास इनका कोई रिकार्ड नहीं होता है। पिछले दिनों पाकिस्तान में हुए आतंकी हमले के बाद जिला पुलिस अलर्ट हो गई।
विज्ञापन
कश्मीरियों की आईडी लेने के बारे में सख्त हिदायत दी गई है। कश्मीरियों के शहर में आने के बाद खुफिया विभाग भी इन पर विशेष नजर रखेगा और अपने स्तर पर आईडी लेगा। क्यों कि अक्सर कश्मीरी जिस जगह पर मकान किराये पर लेते हैं, उसका मालिक किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं लेता है।
विज्ञापन
ऐसे में कई शरारती तत्व किसी घटना को अंजाम दे देते हैं। खुफिया विभाग के पास कश्मीरियों की आईडी होने के बाद उनके संबंधित थाने से जानकारी ले सकेंगे।
अधिकारी बोले
डीएसपी हैड क्वार्टर विजय कक्कड़ ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को कश्मीरियों के आईडी कार्ड लेने के निर्देश दिए गए हैं। यदि इनमें किसी प्रकार का कोई संदिग्ध लगता है तो उसके एड्रेस के मुताबिक संबंधित थाने से वैरीफिकेशन करवा लिया जाएगा।