{"_id":"5931488b4f1c1bcb63bdb58f","slug":"ias-officers-transferred-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में 3 आईएएस और 12 केएएस अफसरों के हुए तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में 3 आईएएस और 12 केएएस अफसरों के हुए तबादले
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 02 Jun 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
सरकार ने किए तबादले
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में राज्य सरकार ने वीरवार को छह जिलों के डीसी बदल दिए। तीन आईएएस और 12 केएएस अफसरों का तबादला किया गया है। गांदरबल, शोपियां, कुलगाम, रामबन, कुपवाड़ा व पुंछ के डीसी बदले गए हैं। आईएएस अफसरों में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के एडिशनल सीईओ पीयूष सिंगला का तबादला कर गांदरबल का डीसी बनाया गया है।
विज्ञापन
रामबन के डीसी मोहम्मद एजाज को शोपियां का डीसी नियुक्त किया गया है। श्रम आयुक्त सरमद हाफिज को जम्मू-कश्मीर टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन का एमडी बनाया गया है। बडगाम के एडीसी अंशुल गर्ग को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के एडिशनल सीईओ पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन
केएएस अफसरों में आईसीडीएस के मिशन डायरेक्टर तलत परवेज रोहेल्ला को डीसी कुलगाम, डीसी गांदरबल तारिक हुसैन गनेई को डीसी रामबन, डीसी पुलवामा मुनीर उल इस्लाम को सूचना निदेशक, डीसी कुलगाम शौकत एजाज भट को डायरेक्टर एरिया प्लानिंग बनाया गया है। डीसी पुंछ मोहम्मद हारुन को डीसी बडगाम, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के मिशन डायरेक्टर तारिक अहमद जरगर को डीसी पुंछ, डीसी कुपवाड़ा गुलाम मोहम्मद डार को डीसी पुलवामा तथा गृह विभाग के अतिरिक्त सचिव खालिद जहांगीर को डीसी कुपवाड़ा के पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन
राजस्व विभाग के वित्तीय आयुक्त कार्यालय में एडिशनल कमिश्नर (सेंट्रल) सुनीता आनंद को लोक सेवा आयोग का सचिव, लोक सेवा आयोग के सचिव शकील उल रहमान राथर को वित्त विभाग में विशेष सचिव तथा डीसी शोपियां मंजूर अहमद कादरी को स्किम्स का अतिरिक्त निदेशक और स्टेशनरी एंड आफिस सप्लाइज के निदेशक डा. अब्दुल राशिद को श्रम आयुक्त बनाया गया है।