फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ias officer corona positive

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के संक्रमित होने से तीन और अफसर क्वारंटीन

विज्ञापन
ias officer corona positive
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के संक्रमित होने से तीन और अफसर क्वारंटीन प्रशासन की बढ़ी दिक्कतें
विज्ञापन

जम्मू। प्रदेश में कोरोना रोकथाम का प्रबंधन कार्य देख रही नौकरशाही तक संक्रमण पहुंच गया है। आयुक्त सचिव पद पर सेवाएं दे रहे एक सीनियर आईएएस कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनके संपर्क में आए तीन और वरिष्ठ आईएएस अफसरों को क्वारंटीन किया गया है। सीनियर अफसरों की यह टीम कोरोना रोकथाम के प्रबंधन को सक्रियता से देख रही थी। अब कोरोना महामारी के प्रबंधन की चुनौती खड़ी हो गई है। चार बड़े अफसरों की सेवाएं अचानक रुकने के बाद एलजी प्रशासन रविवार को वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर मंथन करता रहा।
परेशानी की बात यह है कि पॉजिटिव पाए गए आईएएस अधिकारी एक महत्वपूर्ण विभाग के आयुक्त सचिव हैं। यह विभाग कोविड ड्यूटी से जुड़े महत्वपूर्ण महकमे का काम देख रहे थे। इसके अलावा उन्हें एक महत्वपूर्ण स्थान पर कोरोना रोकथाम प्रबंधाें का नोडल अफसर भी बनाया गया था। वहीं क्वारंटीन हुए आईएएस अधिकारियों में एक विभाग के प्रधान सचिव भी शामिल हैं। यह अधिकारी कोरोना रोकथाम की रणनीति बनाने और सरकारी व्यवस्थाएं तय करने वाले चुनिंदा अफसरों में से एक हैं। क्वारंटीन हुए एक अन्य आईएएस अधिकारी के पास कोरोना रोकथाम में फ्रंटलाइन के तौर पर काम कर रहे विभाग की जिम्मेदारी है। चौथे अफसर को भी कोरोना रोकथाम से जुड़ी अहम जिम्मेदारी दी गई है। कोरोना संक्रमित पाए गए अफसर की जगह दूसरे अधिकारी की तैनाती हो गई है लेकिन क्वारंटीन किए गए तीन अफसरों के काम पर अभी माथापच्ची जारी है।
विज्ञापन

---
प्रदेश में आईएएस अधिकारियों का टोटा
जम्मू-कश्मीर में पहले से ही आईएएस अधिकारियों का टोटा है। प्रदेश में 137 आईएएस अधिकारियों की जरूरत है लेकिन वर्तमान में केवल 65 के करीब ही जम्मू-कश्मीर काडर के आईएएस अधिकारी हैं। इनमें से भी 15 केंद्रीय डेपुटेशन पर हैं। पचास के करीब ही जम्मू-कश्मीर में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed