फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   iaf chopper pelted with stones in srinagar

कश्मीर: श्रीनगर में वायुसेना के चॉपर पर पथराव

Sun, 14 Sep 2014 08:32 AM IST
Updated Sun, 14 Sep 2014 08:32 AM IST
विज्ञापन
iaf chopper pelted with stones in srinagar

सेना और एनडीआरएफ की टीमें जहां जम्मू-कश्मीर में बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम कर रही है, वहीं कुछ शरारती तत्व राहत एवं बचाव कार्यों में बाधा पहुंचाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


शनिवार को श्रीनगर में राहत एवं बचाव कार्य में लगे वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर पर कुछ लोगों ने पत्थर फेंके हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि ये सभी घाटी के अलगाववादी विचारधारा के लोग हैं, या उनके समर्थक हैं। हालांकि सेना अभी ऐसे लोगों को तवज्जो नहीं दे रही है।

विज्ञापन

ऐसे तत्वों को नजरअंदाज कर रही सेना

iaf chopper pelted with stones in srinagar

गौरतलब है कि घाटी में पिछले कई दिनों से इस तरह की वारदातें सामने आ रही हैं। जब बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने में लगे सुरक्षाबलों और एनडीआरएफ के कर्मियों पर पथराव और मारपीट की घटनाएं अंजाम दी जा रही हैं।

इससे पूर्व भी तीन दिन पहले कुछ शरारती तत्वों ने बाढ़ राहत के काम में लगे एनडीआरएफ के एक कर्मी से मारपीट करते हुए चाकू मारकर उसे घायल कर दिया था। हमले में कर्मी का हाथ कट गया था।

हालांकि सेना और अन्य लोग फिलहाल ऐसे लोगों को नजरअंदाज करके अपने काम में जुटे हुए हैं। गृहमंत्री भी फिलहाल ऐसे लोगों पर ध्यान न देने की बात कह चुके हैं। हालांकि इस तरह की घटनाएं एक दो जगह पर ही सामने आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed