सेना और पुलिस को बधाई, काफी हद तक हुआ आतंकवादियों का सफायाः डीजीपी दिलबाग सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकवाद पर नकेल कसने के मामले पर डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि मैं सुरक्षाबलों को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने काफी हद तक इलाके से आतंकवादियों का सफाया किया है। उन्होंने कहा कि अभी कई ऐसे लोग हैं जो घाटी में आतंकवाद को फैलाना चाहते हैं लेकिन हमारी पुलिस और सेना सतर्क है। सिंह ने कहा कि अब इस इलाके में हालात काफी बेहतर हुए हैं।
DGP J&K, Dilbagh Singh: I want to congratulate security forces as clean up (of terrorists) in Sopore has been successful to a great extent. There're still some ppl who are attempting to spread terrorism here. But our police&army always stay alert.Situation is much better here now pic.twitter.com/dX9XQQLNTB
— ANI (@ANI) November 2, 2019
बता दें कि बारामुला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों को सूचना मिली की इलाके में एक लश्कर का आतंकवादी मौजूद है। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर उक्त आतंकवादी को पकड़ने में सफलता पाई है।
24 अक्तूबर को दो ट्रक चालकों की हुई थी हत्या
अपने मंसूबों में असफल हो रहे आतंकी अब घाटी में दहशत फैलाने के लिए गैर प्रांतीय लोगों को लगातार निशाना बना रहे हैं। इसमें सेब कारोबारी, ट्रक चालक से लेकर मजदूर तक शामिल हैं। यह आतंकियों की नई साजिश है। इससे पहले आतंकी सुरक्षा बलों के अलावा आम लोगों पर हमला करने से परहेज करते थे। पिछले एक पखवाड़े के दौरान इन आतंकियों ने ट्रक चालकों, सेब व्यापारी व मजदूरों को निशाना बनाया है।
विशेष रूप से दक्षिण कश्मीर में हो रही इन आतंकी घटनाओं का मकसद लोगों के बीच खौफ पैदा करना है। हालांकि इन हरकतों का खामियाजा सबसे ज्यादा घाटी के कारोबारी लोगों को ही होता है। उन्हें दूसरे राज्यों से रोजगार की तलाश में आने वाले लोगों की अनुपस्थिति का संकट झेलना पड़ता है। जिसका असर उनके व्यपार पर पड़ता है। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने मंगलवार की शाम पांच मजदूरों की हत्या की, एक मजदूर घायल है, ये सभी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के रहने वाले थे और यहां काफी समय से काम कर रहे थे।
इससे पहले 24 अक्तूबर को दक्षिणी कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित शोपियां जिले के चित्रगाम जैनापोरा इलाके में आतंकियों ने सेब लदे तीन ट्रकों को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें गैर कश्मीरी दो चालकों की मौत हो गई। जबकि तीसरा घायल हो गया था। एक की शिनाख्त राजस्थान के अलवर निवासी मोहम्मद इलियास के रूप में हुई, जबकि दूसरे की शिनाख्त पंजाब के चालक के रूप में हुई थी। जबकि तीसरा घायल चालक पंजाब के होशियारपुर का था।