फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   I think the hanging was both wrong &badly handled says congress mp shashi tharoor

थरूर ने दिया अफजल गुरु की फांसी पर चौंकाने वाला बयान

Mon, 09 Feb 2015 06:49 PM IST
Updated Mon, 09 Feb 2015 06:49 PM IST
विज्ञापन
I think the hanging was both wrong &badly handled says congress mp shashi tharoor
संसद पर हमले के दोषी मोहम्मद अफजल गुरु की फांसी को दो साल पूरे हो गए हैं। इसके मद्देनजर आज श्रीनगर में बंद घोषित किया गया है। इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अफजल गुरु की फांसी पर एक बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा है कि 2001 में संसद पर हुए हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी देना गलत था। दो साल पहले अफजल गुरु को फांसी दी गई थी जिसका कश्मीर में काफी विरोध हुआ था। तब थरूर की पार्टी कांग्रेस सत्ता में थी।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


केरल से कांग्रेस सांसद थरूर ने सोशल साइट पर ट्विटर पर लिखा है कि, 'मेरे ख्याल से यह घटना गलत भी थी और इसे खराब तरीके से अंजाम दिया गया। पहले परिवार को चेतावनी दी जानी चाहिए थी। उन्हें आखिरी मुलाकात का मौका मिलना चाहिए था और बाद में उन्हें शव भी सौंपा जाना चाहिए था।'

इस खुलासे के बाद शश‌ि थरुर ने द‌िया ये बयान

I think the hanging was both wrong &badly handled says congress mp shashi tharoor

शश‌ि थरूर का वह ट्वीट उस खुलासे के बाद आया है कि जम्मू-कश्मीर के पांच कांग्रेस विधायकों ने एक बयान में माना है कि अफजल गुरु की फांसी एक गलती थी।

सूत्रों की बात माने तो यह बयान राज्यसभा की एक सीट के लिए पार्टी के नेता गुलामनबी आजाद को वोट देने के बदले जारी करवाया गया। एक निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद ने कांग्रेस से कहा कि उनका वोट चाहिए तो ऐसा बयान जारी करें।

आजाद के लिए वोट डालने से पहले राशिद ने असेंबली में यह बयान पढ़कर सुनाया और कहा, 'लोगों तक यह संदेश पहुंचना चाहिए कि अफजल को फांसी देने वाली कांग्रेस ने मान लिया है कि उसने अन्याय किया।'

इस बयान में कहा गया था क‌ि अफजल गुरु के लिए माफी की मांग जायज थी और उसके अवशेष उसके परिवार को लौटाए जाने चाहिए। उसके परिवार को उससे अंतिम मुलाकात का मौका न देना भी एक गलती थी।

आतंकी संगठनों ने आज मनाया शहीद द‌िवस

I think the hanging was both wrong &badly handled says congress mp shashi tharoor

आतंकी संगठनों ने इस दिन को शहीदी द‌िवस घोषित किया है। घाटी में हंगामे की आशंका के तहत कई अलगाववादी नेताओं को हिरासत में लिया या नजरबंद किया गया है।

इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। पुराने शहर में नौहट्टा पुलिस थाना इलाकों, सफकदल, महाराजगंज, खानयार और रैनावाडी तथा लालचौक के मैसूमा पुलिस थाना क्षेत्र में कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं।

श्रीनगर के उपायुक्त फारुक अहमद लोन ने से कहा, ‘कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इन इलाकों में आपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत प्रतिबंध लगाए गए हैं।’

पुलिस ने बताया कि जेकेएलएफ के अध्यक्ष मोहम्मद यासीन मलिक को कल शाम उनके मैसूमा आवास से हिरासत में लेकर कोठीबाग पुलिस थाने में रखा गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘मलिक को संपूर्ण चिकित्सकीय जांच के बाद सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed