राजोरी में बढ़ रहा हुर्रियत का दखल, क्या है साजिश?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर की तरह राजोरी में भी हुर्रियत के कार्यकर्ता चुनाव में खलल डालने की कोशिश कर सकते हैं। इसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। एजेंसियां कई लोगों पर नजर रखे हुए हैं। पिछले कुछ महीनों से राजोरी जिले में हुर्रियत की उपस्थिति में काफी बढ़ोतरी हुई है।
आने वाले दिनों में हुर्रियत की गतिविधियां राजोरी में शुरू हो सकती हैं। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि राजोरी में माहौल खराब करने के पीछे हुर्रियत का हाथ हो। हालांकि अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं कर रहा।
सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के अनुसार, मुगल रोड के खुलने के बाद राजोरी में हुर्रियत की उपस्थिति बढ़ी है। कश्मीर से राजोरी का रास्ता मात्र 3 से 4 घंटे का है।
चुनाव में डाल सकते हैं खलल
इसकी वजह से यहां आना-जाना आसान हो गया है। हुर्रियत के नेताओं ने राजोरी में अपने कई लोगों को भेजा है, जो कश्मीर जैसे हालात बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
चुनाव के चलते कश्मीर में हुर्रियत नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन उनके कार्यकर्ता पूरी तरह से सक्रिय हैं। संभव है कि चुनाव में वह खलल डालने की कोशिश करें। सुरक्षा एजेंसियों के पास सूचनाएं पहुंच रही हैं कि हुर्रियत के कुछ लोग राजोरी में अपनी रणनीति बना रहे हैं।
जो किसी तरह से यहां पर कश्मीर जैसे हालात पैदा करें, ताकि यहां अशांति फैल सके। जिस तरह से कश्मीर में आए दिन हड़ताल और सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी होती है। उसी तरह राजोरी में भी करने की रणनीति बनाई जा रही है।