{"_id":"5bf3b2b8bdec2269b262f946","slug":"hurriyat-activist-shot-dead-by-militants-in-anantnag-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में आतंकियों ने हुर्रियत नेता की गोली मार कर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में आतंकियों ने हुर्रियत नेता की गोली मार कर की हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
हफीज उल्लाह मीर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने हुर्रियत नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। दक्षिण कश्मीर के अचबल इलाके में रहने वाले हफीज उल्लाह मीर को आतंकियों ने निशाना बनाया। मीर को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि कुछ बंदूकधारी मारुति कार में आए और हुर्रियत नेता को घर से बाहर ले गए। कुछ दूर खाली जगह पर ले जाकर उन्हें गोली मार दी। फिर मौके से फरार हो गए।
वहीं कश्मीर में ही मंगलवार तड़के आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने इलाके में चार आतंकियों को मार गिराया है। जबकि एक पैैरा कमांडर शहीद हो गया।
विज्ञापन
बता दें कि शोपियां जिले में नंदीगामा में यह मुठभेड़ चल रही है। खुफिया एजेंसियों को नंदीगामा में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली। सुरक्षाबलों ने देर रात से ही आतंकियों घेर रखा था।
दोनों तरफ से लगातार फायरिंग हो रही थी। खुफिया एजेंसियों की सूचना पर जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने रात में ही इलाके को घेर लिया। आतंकियों ने खुद को सुरक्षाबलों से घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। इस मुठभेड़ में 4 आतंकियों को मार गिराया गया है। जबकि एक पैरा कमांडर शहीद भी हो गया है।