फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hundreds of roads still closed in jammu region

जम्मू संभाग में सौ सड़कें अभी भी बंद

Sun, 28 Sep 2014 08:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 28 Sep 2014 08:24 PM IST
विज्ञापन
hundreds of roads still closed in jammu region

बाढ़ के बाद संभाग में सैकड़ों सड़कें अभी भी बंद पड़ी हैं। सौ के करीब सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह से ठप है। मूसलाधार बारिश और बाढ़ से संभाग को जोड़ने वाली सड़कों के ढांचे को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। इसमें जिला पुंछ, रियासी, राजोरी, उधमपुर और डोडा ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन


दर्जनों सड़कों के बहाल न होने के कारण प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन पटरी पर लाने की जद्दोजहद जारी है। आरएंडबी के चीफ इंजीनियर अब्दुल हमीद शेख का कहना है कि सड़कों के अस्थायी ढांचे को बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है।
विज्ञापन


लेकिन कई इलाकों में क्षतिग्रस्त सड़कों के नीचे जमीन धंस गई या बह गई है, जिससे वहां अस्थायी ढांचा तैयार करना भी चुनौती बना है। बाढ़ और बारिश से जम्मू संभाग में कुल 3517 सड़कों (करीब दस हजार किलोमीटर) में से 2551 को नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ के बाद कड़ी कसरत से अब तक 2065 से ज्यादा सड़कों को अस्थायी तौर पर बहाल कर दिया गया है। लेकिन अभी भी 98 सड़कें पूरी तरह से बंद पड़ी हैं। विभागीय आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो अभी जिला पुंछ में 25, राजोरी में 14, रियासी में 17, डोडा में 26, कठुआ में 5 और उधमपुर में भी कई सड़कें अभी बहाल नहीं हो पाई हैं।


संभाग के दूरवर्ती और पहाड़ी क्षेत्र की सड़कों को सबसे ज्यादा क्षति पहुंची है। जिला मुख्यालय से अभी भी बड़ी संख्या सड़कों का संपर्क कटा होने से जरूरी सामान की आपूर्ति प्रभावित क्षेत्रों में पूरी तरह से नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed