फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hundred of students appeared in Atul Maheshwari Scholarship exam in jammu

जम्मू मेें छात्रवृत्ति परीक्षा देकर विद्यार्थी बोले थैंक्स अमर उजाला

Sun, 13 Nov 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 13 Nov 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
hundred of students appeared in Atul Maheshwari Scholarship exam in jammu
अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा - फोटो : Amar Ujala

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 के पहले चरण की परीक्षा रविवार को जम्मू, उधमपुर में बने परीक्षा केंद्रों में हुई। जम्मू के कच्ची छावनी स्थित एएसएल टूटोरियल्स में बने परीक्षा केंद्र में 175 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि उधमपुर में एक छात्रा ने परीक्षा दी। 

विज्ञापन


डेढ़ घंटे की परीक्षा में इस बार लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली गई और इसमें 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों ने बेहद साफ-सुथरे ढंग से आयोजित की गई छात्रवृत्ति परीक्षा पर प्रसन्नता जताई। विजयपुर के सरहदी गांव रामगढ़ से परीक्षा देने आई नौवीं कक्षा की रूपाली चौधरी ने कहा परीक्षा देकर नया अनुभव मिला।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से देकर उसे भविष्य में अन्य परीक्षाओं को देने में भी आसानी होगी। इसी तरह अदिति शर्मा ने भी कहा कि परीक्षा को बेहतर माहौल में करवाया गया और कोई परेशानी नहीं हुई। कठुआ से परीक्षा देने आई आरती के पिता दर्शन कुमार और प्रणव के पिता रामलाल ने भी प्रबंधों पर संतोष जताया। 11वीं कक्षा की प्रकृति शर्मा, दसवीं की मंजुल शर्मा ने भी परीक्षा देकर कहा थैंक्स अमर उजाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed