फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Humanity's biggest enemy should be against terrorism in every way: LG

मानवता के सबसे बड़े दुश्मन आतंकवाद का हर तरीके से विरोध हो: एलजी

विज्ञापन
Humanity's biggest enemy should be against terrorism in every way: LG
जम्मू। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है जिसका हर रूप और हर तरीके से विरोध किया जाना चाहिए। हिंसा कभी किसी समस्या का जवाब नहीं हो सकती। शांति ही समृद्धि और प्रगति का एकमात्र रास्ता है। यह उचित समय है जब हम मानव जीवन और मूल्यों के लिए खतरा पैदा करने वाली ताकतों को हराने के प्रयासों में शामिल हों।
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने आतंकवाद विरोधी दिवस पर शुक्रवार को राजभवन में उपराज्यपाल सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) के जवानों ने आतंकवाद विरोधी शपथ भी पढ़ी। उपराज्यपाल ने कहा कि आइए हम सभी शांति, एकता, सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देकर देश की अहिंसा और सहिष्णुता की परंपरा को बनाए रखने के लिए अपनी मजबूत प्रतिबद्धता को जताएं। एक-दूसरे के बीच बेहतर समझ पैदा करना और हमारी युवा पीढ़ी को सार्वभौमिक भाईचारे के बारे में शिक्षित करना हमारा कर्तव्य है। हर साल आतंकवाद विरोधी दिवस मनाने का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों में आतंकवाद और मानवता पर हिंसा के खतरनाक प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करना है। साथ ही मानव जीवन और मूल्यों के लिए खतरा पैदा करने वाली ताकतों से लड़ने का संकल्प लेना है। उपराज्यपाल के प्रमुख सचिव नीतीश्वर कुमार भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आतंकवाद विरोधी शपथ ली
जम्मू/श्रीनगर। जम्मू व श्रीनगर सचिवालय में सभी प्रशासनिक सचिवों के साथ-साथ उनके विभागों के अधिकारियों ने आतंकवाद विरोधी दिवस पर शपथ ली। अधिकारियों ने प्रतिज्ञा की कि हम भारत के लोग, हमारे देश की अहिंसा और सहनशीलता की परंपरा में अडिग विश्वास रखते हुए अपनी ताकत के साथ सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने के लिए सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञा करते हैं। शपथ ली कि वे सभी साथी मनुष्यों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव और समझ को बनाए रखेंगे और बढ़ावा देंगे। मानव जीवन और मूल्यों के लिए खतरा पैदा करने वाली ताकतों से लड़ेंगे। समारोह में वित्त विभाग के वित्तीय आयुक्त डॉ. अरुण कुमार मेहता और स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त सचिव अटल डुल्लू उपस्थित थे। यह समारोह गृह मंत्रालय के तत्वावधान में मनाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed