फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Huge tax increase on toll

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर अब 12 फीसदी तक अधिक देना होगा टोल टैक्स

Fri, 01 Apr 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 01 Apr 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
Huge tax increase on toll
बन टोल प्लाजा - फोटो : फाइल
नया वित्त वर्ष शुरू होने के साथ ही नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया ने टोल फीस में 6 से 12 फीसदी की बढ़ोत्तरी लागू कर दी है। अथारिटी हर साल न्यूनतम दर में इजाफा करती है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में पिछले दो साल की बढ़ोत्तरी को एक साथ प्रभावी किया गया है। यानी पिछले साल बढ़ोत्तरी न होने से टोल टैक्स में जो राहत थी, उसे अब दोगुनी बढ़ोत्तरी के साथ देना होगा।
विज्ञापन


हाईवे अथारिटी के अनुसार वाहनों की विभिन्न श्रेणी के तहत बढ़ी हुई दरों को 31 मार्च की रात से ही प्रभावी कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर में नेशनल हाईवे अथारिटी का एकमात्र टोल प्लाजा जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जम्मू से सटे बन इलाके में सक्रिय है।
विज्ञापन


अथारिटी के परियोजना निदेशालय से मिली जानकारी के अनुसार हाईवे टोल फीस रूल्स 2008 के तहत डब्ल्यूपीआई की दरों के अनुसार ही सालाना वृद्धि की जाती है। बीते वर्ष मार्च में सरकार गठन की प्रक्रिया चल रही थी जिसकी वजह से जम्मू-कश्मीर में वृद्धि लागू करने की प्रक्रिया को विशेष रियायत के तहत प्रभावी नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमों के अनुसार नई दरें समानता के साथ लागू होती हैं लिहाजा पहली अप्रैल से शुरू हुए नए वित्तीय वर्ष के साथ ही पिछले दो साल का आकलन करते हुए विभिन्न श्रेणियों की टोल फीस में औसतन 6 से 12 फीसदी की बढ़ोत्तरी को लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed