फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   huge number of pilgrims reaching vaishno devi this navratri

वैष्णो देवी दरबार में उमड़ रहा भक्तों का हुजूम, अब तक 1.80 लाख श्रद्धालु पहुंचे मां के दरबार

Sun, 14 Oct 2018 07:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 14 Oct 2018 07:05 PM IST
विज्ञापन
huge number of pilgrims reaching vaishno devi this navratri
वैष्णो देवी - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र पर देशभर से श्रद्धालुओं का मां वैष्णो देवी के स्वागत के लिए आने का सिलसिला जारी है। बुधवार से शुरू नवरात्र में अब तक लगभग 1.80 लाख श्रद्धालु मां के दरबार में हाजिरी बजा चुके हैं। मां वैष्णो देवी का दरबार देशी विदेशी फूलों से सजा हुआ है। इसके साथ ही रोशनी से पूरा भवन जगमग कर रहा है।
विज्ञापन


रविवार को दोपहर तक लगभग 25 हजार यात्रियों ने पंजीकरण करा लिया था। शनिवार को 32 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। प्रथम नवरात्र पर 40 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए थे। पिछले वर्ष भी शारदीय नवरात्र पर लगभग इतने ही भक्तों ने भवन में माथा टेका था। पहले और आखिरी नवरात्र पर दर्शन करने वालों की संख्या ज्यादा होती है। गत सितंबर महीने में 6.80 लाख भक्तों ने दर्शन किए थे। पिछले साल यानी 2017 में 81.78 भक्त पहुंचे थे।
विज्ञापन


शारदीय नवरात्र में चैत्र नवरात्र के मुकाबले भक्तों की संख्या अधिक रहती है। वर्ष 2017 के शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन 41126 भक्तों ने भवन में माथा टेका था, जबकि वर्ष 2016 में यह संख्या 38 हजार के करीब थी। नवरात्र पर्व के बीच आने वाले शनिवार को भी भक्तों की संख्या अधिक रहती है। पिछले वर्ष शारदीय नवरात्र पर तीन लाख के करीब भक्तों ने भवन में माथा टेका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल से 75 लाख से अधिक पहुंच रहे हैं श्रद्धालु

श्राइन बोर्ड के गठन से पहले भक्तों की वार्षिक संख्या पंद्रह लाख तक ही सीमित थी। वर्तमान में भक्तों का वार्षिक आंकड़ा पिछले चार साल में 75 लाख से अधिक रहा है। वर्ष 2012 में सबसे अधिक 1.04 करोड़ और 2011 में 1.01 करोड़ तक पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed