फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   huge fire in kathua district hospital

कठुआ के जिला अस्पताल की लैब में भीषण आग

Sun, 14 Sep 2014 01:36 AM IST
Updated Sun, 14 Sep 2014 01:36 AM IST
विज्ञापन
huge fire in kathua district hospital

कठुआ जिला अस्पताल के दो कमरों में शनिवार की शाम आग लगने से अफरातफरी मच गई। लोगों की चीख-पुकार के बाद अस्पताल प्रशासन ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। शाम के समय हुए इस हादसे से हुए नुकसान का आकलन अभी नहीं किया जा सका है।

विज्ञापन


रविवार तक नुकसान की रिपोर्ट आने की संभावना है। हुआ यूं कि, जिला अस्पताल के अधीक्षक मनोज भगत ने बताया कि शाम को टेकनीशियन ने बताया कि ब्लड बैंक के पास वाली लैब से धुआं निकल रहा है। इसके बाद जब कमरा खोलने की कोशिश की गई तो कमरे का दरवाजा काफी गरम हो चुका था। जिसके बाद फौरन दमकल विभाग को सूचित किया गया।

विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से लगी लैब में आग

huge fire in kathua district hospital

दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर आकर आग बुझाने के लिए अभियान शुरू किया जो करीब एक घंटे तक चला। जिसके बाद लैब और कमरे में जाकर स्थिति का जायजा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग का कारण शार्ट सर्किट है।

दोपहर दो बजे लैब बंद हो जाती है। जिसके बाद केवल ब्लक बैंक ही खुला रहता है। लैब में आग का कारण शार्ट सर्किट ही है, लेकिन यह बिजली के बोर्ड में हुआ है या फिर एसी में इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

इसके साथ ही नुकसान का आकलन करने में भी टीम जुटी है।

लैब के शीशे तोड़कर बुझाई आग

huge fire in kathua district hospital

जिला अस्पताल की लैब में आग को बुझाने का अभियान आसान नहीं था। दूसरी मंजिल में स्थित लैब तक पहुंचे के सारे रास्ते बंद हो चुके थे। स्टेशन मास्टर टीएस जसरोटिया ने बताया कि करीब छह बजे लगी आग को बुझाने के लिए सवा छह बजे दमकल विभाग के कर्मचारी पहुंचे।

सबसे पहले उन्होंने सीढ़ी के सहारे शीशों से अंदर की आग को देखा। इसके बाद नीचे से पत्थर मारकर शीशे तोड़कर लैब के अंदर गए। जिसके बाद लैब की आग पर काबू पाया जा सका। पौने सात बजे कर्मचारियों ने दूसरे कमरे में एंट्री की और वहां की आग पर काबू पाने के बाद प्रशासन को अंदर का आकलन करने के लिए भेजा गया।

विज्ञापन

अस्पताल में नहीं हैं आग से निपटने के इंतजाम

huge fire in kathua district hospital

जिला अस्पताल में आग की यह पहली घटना नहीं है, लेकिन बावजूद इसके जिला अस्पताल में आग से निपटने के लिए बचाव तंत्र को अब तक स्थापित नहीं किया गया है। सबसे बड़ी खामी कि आग लगने पर कोई भी आसानी से अस्पताल से बाहर नहीं आ सकता है।

आग बुझाने वाले यंत्र भी वर्किगिं हालत में नहीं हैं। उन्हें पिछली बार कब रिफिल किया गया, इसके बारे में अस्पताल के लोगों को कोई जानकारी नहीं है। दमकल विभाग के अभियान से पूर्व भी यह देखा गया कि लैब की आग बुझाने के लिए जिला अस्पताल प्रशासन के हाथ में कुछ नहीं था।

यदि ऐसा नहीं होता, तो कम से कम लैब के दरवाजे को ठंडा तो किया ही जा सकता था और नुकसान को भी कम किया जा सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed