{"_id":"59e5f13c4f1c1b69678b61c6","slug":"house-of-former-sarpanch-ramzan-set-on-fire-in-shopian","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः शोपियां में कल की थी सरपंच की हत्या, आज फूंक दिया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः शोपियां में कल की थी सरपंच की हत्या, आज फूंक दिया घर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकी हमले में मारे गए पूर्व पंच मोहम्मद रमजान शेख के परिवार वालों के आंसू अभी सूखे भी नहीं थे और आतंकियों ने धावा बोलकर उनके घर को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के कुछ ओवर ग्राउंड वर्कर और राष्ट्रविरोधी तत्व शामिल थे। सोमवार को इमाम साहिब इलाके में हिजबुल आतंकियों ने पीडीपी नेता और पूर्व पंच मोहम्मद रमजान शेख को गोलियां से भूनकर मार डाला था।
शोपियां के एसएसपी एएस दिनकर ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 4 बजे उपद्रवियों का एक दल, जिसका हिस्सा कुछ आतंकी भी थे, सेब के बागीचों से होते हुए पूर्व पंच के घर तक पहुंचे और उनके घर और दो गौशालाओं को आग लगा दी। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस की क्यूआरटी मौके पर पहुंची और उपद्रवियों को वहां से तितर-बितर कर परिवार वालों को बचा लिया। एसएसपी के अनुसार काफी मशक्कत के बाद दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
स्थानीय सूत्रों के अनुसार पूर्व पंच की हत्या के बाद आपसी लड़ाई में मारे गए आतंकी शौकत अहमद को उसके पैतृक गांव त्रेंज में दफनाया गया और उसके जनाजे में काफी भीड़ पहुंची। उन्होंने बताया कि वहां के लोगों को शक है कि आतंकी की हत्या पूर्व पंच की बीवी ने की, जिसके चलते आतंकी और उस इलाके के लोग वहां पहुंचे और मकान समेत दो गौशालाओं को जला दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सोमवार को जब आतंकियों ने पूर्व पंच को मार दिया तो उनके परिवार वाले भी आतंकियों से भिड़ गए थे और एक आतंकी को मार गिराया। मारे गए आतंकी का नाम शौकत अहमद था। इसी का बदला लेने के लिए मंगलवार को आतंकियों ने हमला कर उनका घर जला दिया। आतंकियों ने हमला उस समय किया जब पूर्व पंच के घर शोक सभा चल रही थी। हालांकि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूर्व पंच के परिवार के सदस्यों शेख की मां रफीका, पत्नी नुसरत बेगम, भाई फारूक अहमद शेख और पूर्व पंच के दो बेटे और दो बेटियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।