फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   House collapsed in DOda of Jammu and kashmir

दर्दनाक हादसा: बारिश से जर्जर हुआ मकान गिरने से दंपत्ति समेत बच्ची की मौत

Fri, 14 Jul 2017 08:22 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Fri, 14 Jul 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
House collapsed in DOda of Jammu and kashmir
प्रतीकात्मक चित्र

तीन दिनों से हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। लगातार बारिश से मिट्टी से बने कच्चे मकान की छत में पानी जमा हो जाने से उसका एक हिस्सा ढह गया। इस हादसे में घर के अंदर सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें एक चार साल की बच्ची भी है।

विज्ञापन


डोडा जिले की काहरा तहसील के टांटा गांव में वीरवार की रात मोहम्मद अब्बास का परिवार भोजन करके सो गया। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे पिछले तीन दिनों की बारिश में भीगकर कमजोर हो गए मकान का एक हिस्सा ढह गया।
विज्ञापन


इस हादसे में अब्बास (26) उनकी पत्नी तसलीमा बेगम (26) और बेटी आलिया (4) मिट्टी और लकड़ी से बने मकान के मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद गांव के लोगों ने टांटा पुलिस चौकी में इसकी जानकारी दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए प्रयास शुरू कर दिया। करीब 6.45 बजे मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तब तक पति-पत्नी और मासूम बच्ची ने दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंपा जाएंगे शव

House collapsed in DOda of Jammu and kashmir
प्रतीकात्मक चित्र

एसडीपीओ गंदोह सन्नी गुप्ता ने बताया कि टांटा गांव दूरदराज का इलाका होने से शवों की जांच और पोस्टमार्टम के लिए करीब 28 किलोमीटर दूर अस्पताल ले जाना पड़ता। इसलिए हमने ठाठरी उपजिला अस्पताल से डॉक्टरों की एक टीम को मौके पर बुलाया।

इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया था। परिवार और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल था। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाने के लिए राजी किया। अधिकारियों ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों के परिवार वालों को मदद मुहैया करवाई जाएगी। 

सीएम और डिप्टी सीएम ने हादसे पर जताया दुख

House collapsed in DOda of Jammu and kashmir
महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo

टांटा गांव में मकान ढहने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने दुख जताया है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति शोक संवेदना जताते हुए प्रशासन से उनकी हर तरह की मदद करने के लिए कहा है। इंद्रवाल के विधायक जीएम सरूरी, जेकेपीसी एक्जीक्यूटिव मेंबर मोहम्मद शरीफ नियाज, जनरल सेक्रेटरी अब्दुल मजीद वानी, एमएलसी नरेश कुमार गुप्ता ने भी पीड़ित परिवार के प्रति शोक संवेदना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed