फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hotel standard collapsed in srinagar lal chowk many injured

श्रीनगर: लाल चौक में होटल गिरा, तीन जख्मी

Fri, 12 Dec 2014 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 12 Dec 2014 11:08 AM IST
विज्ञापन
hotel standard collapsed in srinagar lal chowk many injured

श्रीनगर के लाल चौक में एक होटल के क्षतिग्रस्त होने की खबर है। बताया जा रहा है कि बाढ़ में कमजोर हो चुका यह होटल शुक्रवार सुबह भरभरा कर गिर गया।

विज्ञापन


श्रीनगर के लाल चौक पर होटल स्टैंडर्ड की इमारत सुबह के समय गिरी। खबर है कि हादसे में तीन लोग जख्मी हो गए हैं। इमारत के गिरते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड समेत बचाव दल मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


मौके पर राहत एंव बचाव का काम जारी है। अभी तक तीन जख्मी लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर कई लोगों के मलबे में दबे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कश्मीर के जिन इलाकों में बाढ़ ने कहर ढहाया था उन इलाकों में सभी इमारतें कच्ची हो चुकी हैं। प्रशासन की लापरवाही और होटल मालिकों की मुनाफा वसूली के कारण यह हादसा हुआ।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए केस दर्ज करने की तैयारी कर ली है। पुलिस होटल मालिक को भी गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed