फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hotel owner, meeting, ssp

Jammu News: एसएसपी के निर्देश - कमरे देते समय पर्यटकों और लोगों का सत्यापन करें होटल संचालक

विज्ञापन
hotel owner, meeting, ssp
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। गणतंत्र दिवस और अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले शहर में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए एसएसपी डॉ. विनोद कुमार गुप्ता ने बैठक की। होटल एसोसिएशन और बाजार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से पुलिस का सहयोग करने का आह्वान किया। वहीं, एसएसपी लगातार दूसरे दिन ग्राउंड पर दिखे। उन्होंने बस स्टैंड और उसके आसपास के होटल मालिक व प्रबंधकों से बात की। हिदायत दी कि होटल में कमरे लेने वाले लोगों या पर्यटकों का सत्यापन करें ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों के लोगों की जानकारी साझा करने के लिए। होटल और परिसर में सीसीटीवी कैमरे चालू अवस्था में रखने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि अगले सप्ताह में शहर में महत्वपूर्ण कार्यक्रम होने जा रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस नाकों के अलावा औचक निरीक्षण कर रही है।



सचिव सहकारिता ने सुपर बाजार का किया औचक निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू। सहकारिता विभाग की सचिव बबीला रकवाल ने वीरवार को जम्मू कोऑपरेटिव होलसेल, सुपर बाजार, सरकारी मेडिकल कॉलेज बख्शी नगर और एसएमजीएस अस्पताल शालामार में मेडिकल दुकानों का औचक निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को उचित मूल्य की मेडिकल दुकानों के बारे में आम जनता के बीच जागरूकता पैदा करने का निर्देश दिया, जहां दवाएं रियायती दरों पर उपलब्ध हैं। गांधी नगर की गोल मार्केट में सुपर बाजार आउटलेट का भी जायजा लिया। कर्मचारियों को सभी प्लेटफार्मों पर प्रचार गतिविधियों के माध्यम से बिक्री को और बढ़ाने के लिए रणनीति बनाने के लिए कहा। सहकारी क्षेत्र में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न समितियों के उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इसके अलावा कर्मचारियों को सिटी चौक स्थित सुपर बाजार कॉम्प्लेक्स में सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा। इस दौरान रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जम्मू-कश्मीर मोहम्मद शफीक चक के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed