फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hospitals in kashmir running short of tummy flu vaccine

कश्मीर: अस्पतालों में स्वाइन फ्लू की दवाएं खत्म

Fri, 20 Feb 2015 10:37 PM IST
Updated Fri, 20 Feb 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
hospitals in kashmir running short of tummy flu vaccine

कश्मीर में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू को लेकर स्किम्स के डॉक्टरों ने चिंता व्यक्त की है। डॉक्टरों के अनुसार, अगर ऐसा ही हाल रहा तो दवाइयां कम पड़ सकती हैं। केंद्र को स्थिति की जानकारी देने के लिए कश्मीर से डाक्टरों एक टीम दिल्ली गई है। कश्मीर के इकलौते अस्पताल शेर-ए-कश्मीर इंस्टिट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) में स्वाइन फ्लू के मरीजों की बढ़ रही संख्या को देख वहां के प्रबंधन समेत डॉक्टरों में काफी चिंता है।

विज्ञापन


यह वायरस तेजी से फैल रहा है। आए दिन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी भी हो रही है। उनके अनुसार अगर ऐसा ही हाल रहा तो अस्पताल में दवाइयों की कमी हो जाएगी। स्किम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. फारूक जान ने बताया कि फिलहाल उनके पास टेमी फ्लू वैक्सीन का लिमिटेड स्टॉक है।
विज्ञापन


अगर इसी तेजी से मामले बढ़ते गए तो दवाइयों का अभाव होगा। उन्होंने बताया कि स्किम्स द्वारा चार हजार एन95 मास्क का आर्डर दे दिया गया है और वह जल्द ही पहुंच जाएंगे। साथ ही पचास हजार टेमी फ्लू वैक्सीन का भी हैदराबाद स्थित दवाइयों की कंपनी को आर्डर दे दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराजा हरी सिंह अस्पताल में दवा खत्म

hospitals in kashmir running short of tummy flu vaccine

वहीं, श्रीनगर के श्री महाराजा हरी सिंह अस्पताल की बात करें तो यहां पर पास स्वाइन फ्लू की दवाइयां ही नहीं हैं। स्वाइन फ्लू की महामारी को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक उच्च स्तरीय डॉक्टरों की टीम दिल्ली रवाना कर दी गई है, जो कश्मीर घाटी की इस चिंताजनक स्थिति से केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत करायेगी।

विभाग के निदेशक डॉ. सलीम-उ-रेहमान के अनुसार, यह टीम कश्मीर की स्थिति को केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग के सामने रखेगी और उनसे सहायता की भी मांग करेगी। मिली जानकारी के अनुसार, इस टीम के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी मिलने की संभावना है। गौरतलब है कि घाटी में अभी तक स्वाइन फ्लू से चार की मौत हुई है, जबकि 96 पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed