फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Horse dead in Akhnoor

Jammu News: बाजार में घोड़े पर गिरा बिजली का तार, मौत

विज्ञापन
Horse dead in Akhnoor
घोड़े का मालिक दिव्यांग, रोजी-रोटी का एकमात्र सहारा छिना
विज्ञापन

बिजली विभाग ने 25 हजार रुपये की सहायता का किया वादा, 10 हजार दिए संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। पंचायत कोडगड़ी में 11 हजार केवी के टूटे तार की चपेट में आने से एक घोड़े की जान चली गई। यह घोड़ा एक गरीब परिवार की रोजी-रोटी का एकमात्र सहारा था। घोड़े का मालिक सतपाल पुत्र दिवंगत ज्ञान चंद निवासी बमहाल खुद दिव्यांग है। उसने रोते हुए बताया कि वह कोडगड़ी सीमेंट लेने गया था कि अचानक ऊपर से तार टूट कर उसके घोड़े पर गिर गया। इससे घोड़ा वहीं तड़प-तड़प कर मर गया।

सतपाल ने बताया कि उसके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। वह पूरी तरह इसी घोड़े पर निर्भर था, जिसकी मौत बिजली विभाग की लापरवाही के कारण चली गई। अब उसके सामने सबसे बड़ी समस्या अपने परिवार का लालन पालन करने की है। वहीं, पंचायत के सरपंच जगदीश भगत ने मौके पर बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की तो अधिकारियों ने घोड़े के मालिक को 25 हजार रुपये मदद देने की बात कही। मौके पर 10 हजार रुपये दिए भी गए। गांव वालों ने भी सतपाल को आश्वासन दिया कि वे चंदा कर उसकी रोजी-रोटी फिर से लगाने की कोशिश करेंगे। गांववासियों का कहना था की यह तार पहले भी कई बार टूट चुकी है, परंतु विभाग ने इसके बारे में कोई संज्ञान नहीं लिया। इस कारण यह बड़ा हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed