फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   honey news

Jammu News: मधुमक्खी पालन का कर रहे कारोबार, और लोगों को भी दे रहे रोजगार

विज्ञापन
honey news
सांबा। मधुमक्खी पालन रोजगार का अच्छा साधन साबित हो रहा है। जिले के राजपुरा निवासी मधुमक्खी पालक शिशु पाल भी मधुमक्खी के शहद से हजारों कमा रहे हैं।
विज्ञापन

शिशु पाल ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1998 में बीए की पढ़ाई की लेकिन रोजगार नहीं मिला। किसी ने उन्हें मधुमक्खी पालन की सलाह दी। इस पर उन्होंने कठुआ में एक माह तक प्रशिक्षण लिया। उसके बाद 10 डिब्बे से अपना कारोबार शुरू किया और आहिस्ता आहिस्ता 40 डिब्बे तक पहुंचाया। दो वर्ष तक कारोबार बंद रखा क्योंकि उन्होंने एक सरसों के खेत के निकट डिब्बे रखे थे। किसान ने सरसों के खेत में कीटनाशक स्प्रे कर दिया था। इससे 40 डिब्बे की सारी मधुक्खियां मर गईं। इससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा। बाद में कश्मीर से एक मधुमक्खी पालक से मधुमक्खी ली। दोबारा कारोबार शुरू किया। खादी विलेज इंडस्ट्री विभाग से ऋण लेकर कारोबार को बढ़ाया ओर 175 डिब्बे तक कारोबार पहुंचाया। शीशुपाल ने बताया कि फरवरी से अप्रैल माह तक वह जम्मू में ही रहते हैं। मई से सितंबर तक कश्मीर में चले जाते हैं। अक्तूबर में हरियाणा के रेवाड़ी जाते हैं। राजस्थान भी जाते हैं। दो वर्ष गुजरात भी गए थे। वहां पर अच्छी कमाई होती है। निजी कंपनियां उनसे सारा शहद खरीद लेती हैं। उन्होंने दो लोगों को भी अपने साथ रोजगार दिया है।
मौसम के मुताबिक एक वर्ष में 10 से 15 क्विंटल शहद की पैदावार हो जाती है। वे प्रत्येक महीने 30-35 हजार कमा लेते हैं। सरकार की ओर से सीधे तौर पर मधुमक्खी पालकों से शहद की खरीद किए जाने से उन्हें अधिक लाभ मिलेगा। कई बार शहद की बिक्री न होने परेशानी होती है।
विज्ञापन

बाक्स
विभाग की ओर से युवाओं को शहद के कारोबार से जोड़ा गया है। जिले में शहद के 44 यूनिट चल रहे हैं। युवाओं को प्रशिक्षण दिलाकर स्वयं के रोजगार के बारे में जागरूक किया जा रहा है। सरकार की ओर से सब्सिडी पर ऋण दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मदन गोपाल सिंह
मुख्य जिला कृषि अधिकारी सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed