{"_id":"6966b0300670c32efe09ad85","slug":"honest-driver-jammu-news-c-10-jmu1052-810254-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ईमानदार चालक... ई-रिक्शा में छूटा 40 तोले सोने के आभूषणों से भरा बैग तो ले गया चौकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ईमानदार चालक... ई-रिक्शा में छूटा 40 तोले सोने के आभूषणों से भरा बैग तो ले गया चौकी
विज्ञापन
पुलिस के साथ सोने के आभूषणों का बैग लौटाने वाला ई-रिक्शा चालक स्रोत पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचतीर्थी पुलिस भी स्तब्ध, जम्मू ग्रामीण की रहने वाली महिला यात्रा को लौटाया बैग
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में ई-रिक्शा चालक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। पटोली मंगोत्रियां के विकास को ई-रिक्शा में किसी महिला यात्री का सोने के आभूषणों से भरा बैग मिला जिसे वह घर ले जाने की बजाय पुलिस के पास ले गया। वहां बैग खोला तो पुलिस वाले भी हैरान रह गए। बैग में 40 तोले के सोने के आभूषण थे जिनकी कीमत लगभग 65 लाख बताई जा रही है। इसके बाद महिला को उसके आभूषण सौंप दिए गए।
घटना शनिवार की है जब महिला ने बख्शी नगर से करण नगर के लिए ई-रिक्शा में सफर किया। करण नगर पहुंचने पर ई-रिक्शा से उतरते समय वह बैग उठाना भूल गई। ई-रिक्शा चालक भी अनजान था और वहां से चला गया। जब महिला को अहसास हुआ कि बैग ई-रिक्शा में छूट गया है तो आनन फानन में पंजतीर्थी पुलिस चौकी पहुंची। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
पुलिस जांच को आगे बढ़ाती कि रविवार को ई-रिक्शा चालक बैग लेकर चौकी पहुंच गया। उसने पूरी कहानी सुनाई। पुलिस ने बैग की जांच की तो सभी आभूषण मिले। इसके बाद महिला को बुलाया गया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला को बैग सौंप दिया। विकास के अनुसार वह महिला को छोड़ने के बाद घर चला गया था। ऑटो की जांच करने पर सोने के आभूषणों से भरा बैग मिला। इसलिए बैग पंजतीर्थी चौकी में देने आया। पुलिस के अनुसार महिला जम्मू ग्रामीण की रहने वाली है और करण नगर में किराये पर रहती है। महिला ने बताया कि पति डिफेंस में है। गांव जाते समय वह आभूषण साथ ले जा रही थी।