फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Home Minister Rajnath Singh big statement on Pakistan in jammu and kashmir

पाकिस्तान पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान-बोले 'चुनाव में भाग लें सभी राजनीतिक पार्टियां'

Mon, 17 Sep 2018 10:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 17 Sep 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
Home Minister Rajnath Singh big statement on Pakistan in jammu and kashmir
गृहमंत्री राजनाथ सिंह जम्मू दौरे पर - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रियासत की सभी राजनीतिक पार्टियों से निकाय व पंचायत चुनाव में भाग लेने की अपील की है। नेशनल कांफ्रेंस व पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के बहिष्कार की घोषणा के बाद उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियां राजनीतिक प्रक्रिया में हिस्सा लें। इससे उन्हें जनता से सीधा जुड़ने और संवाद का मौका मिलता है। 
विज्ञापन


जम्मू में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा के लिए स्मार्ट फेंसिंग पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ करने के बाद बीएसएफ मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में नए प्रधानमंत्री इमरान खान के आने के बाद भी बदलाव की उम्मीद नहीं दिखती है।
विज्ञापन


नहीं लगता कि पाकिस्तान की प्रकृति में कोई बदलाव आएगा। पाकिस्तान की अपनी प्रकृति है और उसे हम बदल नहीं सकते। अपनी प्रकृति में बदलाव के लिए पाकिस्तान जो कर सकता है, वह उसे खुद करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान को यह समझना होगा कि पड़ोसियों के साथ कैसे व्यवहार करे। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के साथ संबंध बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए। इसके लिए खुद प्रधानमंत्री मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर वहां गए। 

इन तमाम प्रयासों के बाद भी पाक अगर बात को समझने की कोशिश ना करे तो क्या किया जा सकता है। भगवान से प्रार्थना है कि पाक के रवैये में बदलाव आए और हमारा पड़ोसी मुल्क यह समझ सके कि अपने पड़ोसियों के साथ कैसे व्यवहार किया जाता है।

कश्मीर में आतंकवाद पर प्रभावी अंकुश
गृह मंत्री ने कहा कि देश में नक्सलवाद तथा आतंकवाद अपने अंतिम चरण में है। घाटी में आतंकियों के खिलाफ सभी सुरक्षा एजेंसियां बेहतर समन्वय के साथ काम काम कर रही हैं। कश्मीर में आतंकवाद तथा आतंकियों पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed