फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Home Minister Amit Shah Jammu visit for two days from 18 march attend crpf foundation day

आज जम्मू पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह: सुरक्षा पर बैठक कर बनाएंगे रणनीति, जवानों संग खेलेंगे होली

Fri, 18 Mar 2022 09:43 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 18 Mar 2022 09:43 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज (18 मार्च) को जम्मू पहुंचेंगे। 19 को सीआरपीएफ के 83वें स्थापना दिवस में शामिल होंगे। शाह इस बार होली जम्मू में मनाएंगे।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah Jammu visit for two days from 18 march attend crpf foundation day
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18 मार्च से जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान गृह मंत्री परिसीमन, अमरनाथ यात्रा और प्रस्तावित विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा कर दिशा-निर्देश देंगे। आगामी कुछ माह सुरक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में 19 मार्च को सीआरपीएफ के 83वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेने आ रहे शाह सुरक्षा एजेंसियों के साथ रणनीति तय करेंगे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वह दोपहर बाद जम्मू पहुंचेंगे और इसके बाद सुरक्षा को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक में खुफिया एजेंसियों, सेना, पुलिस, सीआरपीएफ समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियों के उच्च अधिकारी शिरकत करेंगे। सुरक्षा एजेंसियों के बड़े अधिकारी इस बैठक में हिस्सा लेंगे और आगामी अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा पर मंथन करेंगे। दो साल के बाद अमरनाथ यात्रा होने जा रही है। कश्मीर में टारगेट किलिंग भी हो रही हैं। वहीं प्रदेश में चुनाव की सुगबुगाहट के बीच सुरक्षा पर भी मंथन होने की संभावना है। इसके बाद उच्च स्तरीय बैठक करके वे दिल्ली लौट जाएंगे। पिछले 5 महीनों में अमित शाह यह का जम्मू में दूसरा दौरा है। इससे पहले वह पांच दिन के लिए जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आए थे।
विज्ञापन


जवानों के साथ खेलेंगे होली
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस बार होली जम्मू में मनाएंगे। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री का पहले कार्यक्रम 19 मार्च को आने का था। अब वह 18 को आ रहे हैं। यहां पर वे सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में जवानों और उनके परिवारों के साथ होली भी मनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed