जम्मू-कश्मीर: गृहमंत्री शाह आज से दौरे पर, घाटी में सीआरपीएफ की वीआईपी यूनिट ने डाला डेरा
एडीजीपी ने पुलिस अफसरों को शहर में चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए कहा है। एसपी से लेकर डीएसपी रैंक के अफसरों को निजी तौर पर आयोजन स्थल की निगरानी के लिए कहा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गृहमंत्री अमित शाह की 23 अक्तूबर से जम्मू-कश्मीर दौरे के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसके लिए सीआरपीएफ की वीआईपी यूनिट शुक्रवार को जम्मू पहुंच गई। रैली स्थल भगवती नगर ग्राउंड का वरिष्ठ अफसरों ने दौरा किया। साथ ही स्पेशल यूनिट के कमांडो ने इसका मुआयना किया। ये कमांडो शनिवार को रैली स्थल को अपने घेरे में लेंगे। वहीं, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ मुख्य रूप से रैली में तैनात रहेंगी। तीन हजार कर्मियों को रैली की सुरक्षा में तैनात किया जाएगा। एसएसबी, सीआईएसएफ के जवानों को भी सुरक्षा में लगाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- तस्वीरें: आतंकियों के खात्मे की उल्टी गिनती शुरू, शहर से लेकर सरहद तक सुरक्षा का कड़ा पहरा
जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ की वीआईपी यूनिट मुख्य रूप से स्टेज की सुरक्षा में होगी। जेके पुलिस के कमांडो सहयोग करेंगे। शुक्रवार को एडीजीपी मुकेश सिंह, एसएसपी चंदन कोहली ने भगवती नगर का दौरा कर सुरक्षा बंदोबस्त की समीक्षा की। आयोजन स्थल को सील कर दिया गया है। हरेक शख्स को पूरी जांच के बाद ही अंदर घुसने दिया जा रहा है। भगवती नगर से जुड़ने वाले तमाम रास्तों पर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को अर्द्धसैनिक बलों के साथ तैनात किया गया है।
सुरक्षा एजेंसियों के कई बड़े अफसर श्रीनगर पहुंचे
तवी नदी के आसपास भी पुलिस और सीआरपीएफ जवानों की तैनाती की गई है, क्योंकि आयोजन स्थल तवी नदी से सटा हुआ है। लिहाजा तवी नदी को भी सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। अमित शाह शनिवार को कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों के सभी चीफ के साथ बैठक करेंगे। आईबी, एमआई, रॉ, जेके पुलिस, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ और एनआईए के चीफ श्रीनगर पहुंच चुके हैं। कश्मीर में टारगेट कीलिंग और आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए ये अफसर अपने-अपने स्तर पर किए गए बंदोबस्त की जानकारी देंगे।
यह भी पढ़ें- टारगेट किलिंग: हत्याओं में किसका हाथ, कहीं पत्थरबाज तो नहीं? इन सवालों के जवाब ऐसे ढूंढेगी एनआईए