{"_id":"a849f0570232bd98f9478d23803cbdb6","slug":"holidays-holidays-in-2015-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ष 2015 में छुट्टियां ही छुट्टियां, पढ़ें पूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ष 2015 में छुट्टियां ही छुट्टियां, पढ़ें पूरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 30 Dec 2014 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरे वाह। वर्ष 2015 में तो आपका त्योहारों की छुट्टी का मजा दोगुना होने वाला है। खुशी की बात यह है कि कई त्योहार शनिवार और सोमवार को होने की वजह से एक साथ दो छुट्टियां मिलने वाली हैं। तो है न खुशखबरी की खबर।
विज्ञापन
वर्ष 2015 में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी सोमवार को है। इसका मतलब रविवार को भी छुट्टी रहेगी। दो छुट्टियों का एक साथ मजा उठाइये। प्रथम नवरात्र 21 मार्च शनिवार से शुरू होगा। शनिवार को तो आधिकारिक छुट्टी होगी ही रविवार को भी आपको छुट्टी तो रहती ही है। बुद्ध पूर्णिमा चार मई सोमवार को होगी। इस छुट्टी के साथ भी रविवार की छुट्टी जुड़ रही है।
विज्ञापन
शहीदी दिवस 13 जुलाई की छुट्टी सोमवार के साथ भी रविवार जुड़ रहा है। 18 जुलाई शनिवार को ईद उल फितर की छुट्टी होगी। स्वतंत्रता दिवस भी शनिवार को है। कृष्ण जन्माष्टमी भी 2015 में शनिवार पांच सितंबर को आ रही है। इस छुट्टी के साथ भी रविवार की छुट्टी मिलकर आपकी खुशी को दोगुना बनाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा ईद उल अजहा भी 25 और 26 सितंबर को शुक्रवार और शनिवार को होगा। इसके साथ रविवार की छुट्टी भी जुड़ेगी।
आशूरा 24 अक्तूबर भी शनिवार को है। शेख मोहम्मद अब्दुल्ला के जन्मोत्सव पांच दिसंबर भी शनिवार को है। इनके साथ भी रविवार की छुट्टी जुड़ेगी।