फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   holi

स्कूलों में खूब उड़े गुलाल, बच्चे हो गए पीले-लाल

विज्ञापन
holi
आरएस पुरा/मीरां साहिब। वीरवार को स्कूलों में विद्यार्थियों ने सहपाठियों संग होली मनाई। इस दौरान जमकर गुलाल उड़े। देखते-देखते बच्चे लाल-पीले रंग-गुलाल से सराबोर हो गए।
विज्ञापन

स्कूलों में छुट्टी होने के बाद भी बच्चों पर होली का रंग चढ़ा रहा। इस दौरान रंग लगाने के साथ पानी से भरे गुब्बारों से निशाना लगाया। रमण ने कहा कि दो वर्ष बाद सहपाठियों के साथ होली मनाने का मौका है। स्कूल में जमकर होली खेली।
विज्ञापन

होली मना रहे दीपक, पारस डोगरा ने कहा कि शुक्रवार को स्कूल में छुट्टी रहेगी। इसलिए हमने एक दिन पहले साथियों के साथ होली मनाई। उधर, बाजारों में होली के लगे स्टालों पर लोग कई प्रकार के रंगों की खरीददारी करते नजर आए। विशेेष कर छोटे बच्चों ने।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलाल, मुखौटे, पिचकारी, रंग और होली के आकर्षक कपड़ों की खरीदारी से बाजार गुलजार है। होली के रंग में बाजार पूरी तरह रंग गया है। डबलधार वाली पिचकारी, मूविंग गन वाली पिचकारी, रंगों वाले पटाखे, पानी की जगह गुलाल उड़ाने वाले पिचकारी की मांग अधिक है।

हुड़दंग करने वालों पर रहेगी नजर
होली को लेकर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। एसडीपीओ आरएस पुरा सरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस 15 दिनों से तैयारियों में जुटी हुई है। कस्बों सहित ग्रामीण क्षेत्र में होली पर्व पर हुड़दंग मचाने वाले लोगों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed