{"_id":"623394b5eefc5b4cba59f317","slug":"holi-rspura-news-jmu255976527","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में खूब उड़े गुलाल, बच्चे हो गए पीले-लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में खूब उड़े गुलाल, बच्चे हो गए पीले-लाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा/मीरां साहिब। वीरवार को स्कूलों में विद्यार्थियों ने सहपाठियों संग होली मनाई। इस दौरान जमकर गुलाल उड़े। देखते-देखते बच्चे लाल-पीले रंग-गुलाल से सराबोर हो गए।
स्कूलों में छुट्टी होने के बाद भी बच्चों पर होली का रंग चढ़ा रहा। इस दौरान रंग लगाने के साथ पानी से भरे गुब्बारों से निशाना लगाया। रमण ने कहा कि दो वर्ष बाद सहपाठियों के साथ होली मनाने का मौका है। स्कूल में जमकर होली खेली।
होली मना रहे दीपक, पारस डोगरा ने कहा कि शुक्रवार को स्कूल में छुट्टी रहेगी। इसलिए हमने एक दिन पहले साथियों के साथ होली मनाई। उधर, बाजारों में होली के लगे स्टालों पर लोग कई प्रकार के रंगों की खरीददारी करते नजर आए। विशेेष कर छोटे बच्चों ने।
विज्ञापन
गुलाल, मुखौटे, पिचकारी, रंग और होली के आकर्षक कपड़ों की खरीदारी से बाजार गुलजार है। होली के रंग में बाजार पूरी तरह रंग गया है। डबलधार वाली पिचकारी, मूविंग गन वाली पिचकारी, रंगों वाले पटाखे, पानी की जगह गुलाल उड़ाने वाले पिचकारी की मांग अधिक है।
हुड़दंग करने वालों पर रहेगी नजर
होली को लेकर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। एसडीपीओ आरएस पुरा सरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस 15 दिनों से तैयारियों में जुटी हुई है। कस्बों सहित ग्रामीण क्षेत्र में होली पर्व पर हुड़दंग मचाने वाले लोगों पर नजर रखी जाएगी।