फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   holi

मंदिरों के शहर में आज धूमधाम से मनाया जाएगा रंगों का त्योहार

विज्ञापन
holi
जम्मू। कोविड महामारी के दो साल बाद शुक्रवार को मंदिरों का शहर जम्मू होली के रंग में रंगने के लिए तैयार है। युवाओं की टोलियों ने साथियों संग होली मनाने की तैयारी कर ली है। सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक रूप से होली मनाने के साथ बड़ी संख्या में लोग पर्यटन स्थलों का रुख करेंगे। बच्चों से लेकर हर आयु वर्ग के लोग इस परपंरा और संस्कृति को निभाने में अपना योगदान देंगे। वहीं, वीरवार को कई जगह लोगों ने होलिका दहन कर प्रदेश की सुख शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

लोगों ने वीरवार को होली के लिए जमकर खरीदारी की। त्योहार के लिए हर वर्ग में उत्साह है। वहीं, त्योहार पर हुड़दंग को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी तैयारी की है। इस बीच होली की पूर्व संध्या में शहर में कई जगह होलिका दहन के साथ जम्मू कश्मीर में सुख, शांति और समृदि की कामना की गई। अग्रवाल समुदाय और अन्य लोगों ने कनक मंडी और शास्त्रीनगर इलाकों में होलिका दहन किया। होली पर शहर में अधिकांश प्रमुख बाजार बंद रहते हैं, लेकिन आवश्यक वस्तुओं के प्रतिष्ठान खुले रहेंगे। रंगों के इस पर्व को लेकर बच्चों और युवाओं में खास उत्साह रहता है, जबकि अधिकांश बड़े माथे पर तिलक लगाकर एक दूसरे के साथ प्यार का इजहार करते हैं।
विज्ञापन

चौक चबूतरा निवासी युवा राजेश्वर दत्त ने बताया कि वह शुक्रवार को साथियों के साथ होली मनाएंगे और इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। रंग खेलने के बाद साथियों के साथ लंच बाहर किया जाएगा। यह यादगार लम्हे रहते हैं जिसमें सभी साथ होते हैं। वहीं, शहर के हास्टलों में भी होली की धूम रहेगी। हालांकि बड़ी संख्या में विद्यार्थी अपने घरों को लौट गए होते हैं, लेकिन बचे हुए छात्र भी रंगों के साथ होली मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केमिकल युक्त रंगों से करें परहेज
एसएमजीएस अस्पताल में त्वचा विभाग के एचओडी डॉक्टर देवराज डोगरा का कहना है कि होली पर प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। केमिकल युक्त रंग त्वचा को खराब कर सकते हैं। इसमें होली पर बड़ी संख्या में लोगों को केमिकल युक्त रंगों से रिएक्शन व अन्य त्वचा संबंधी समस्याएं होती हैं। इसी तरह गुब्बारे नहीं मारने चाहिए। अधिक ऊंचाई से फेंके जाने वाले गुब्बारे कई बार इंसान की आंख और शरीर के अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed