{"_id":"58665067c48b766137c002c63252e0d6","slug":"hocky-comptetion-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाकी में फाइनल में भिड़ेंगे जेके पुलिस और नामधारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाकी में फाइनल में भिड़ेंगे जेके पुलिस और नामधारी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 22 Nov 2014 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केके हक्कू स्टेडियम में खेली जा रही दूसरी संत गुरुबख्श सिंह मेमोरियल हाकी प्रतियोगिता के फाइनल में जम्मू कश्मीर पुलिस का मुकाबला नामधारी एकादश की टीम के साथ होगा।
विज्ञापन
शनिवार को प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में जम्मू कश्मीर पुलिस की टीम ने बाबा बंदा सिंह बहादुर हाकी क्लब पुंछ की टीम को 5-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश पाया। विजेता टीम की ओर से मैच में पहला गोल पांचवें मिनट में पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर सतवंत सिंह ने अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
इसके बाद दसवें मिनट में जसप्रीत सिंह ने लगातार दो गोल कर अपनी टीम को 3-0 से आगे कर दिया।खेल के 42वें मिनट में सतवंत सिंह ने एक और गोल दाग टीम को 4-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी। 44वें मिनट में सिकंदर पाल सिंह ने पांचवां गोल किया।
विज्ञापन
वहीं बंदा बहादुर हाकी क्लब की टीम की ओर से 32वें मिनट में रवनीत सिंह की ओर से गोल किया गया। 39वें मिनट में मतिंद्र पाल सिंह टीम की ओर से दूसरा गोल किया। अंत में यह मुकाबला जम्मू कश्मीर पुलिस की टीम ने 5-2 से जीत लिया।
दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में नामधारी हाकी क्लब जीवन नगर की टीम ने गुरुनानक हाकी क्लब की टीम को शानदार ढंग से 4-0 से हरा फाइनल में प्रवेश पाया। मैच में विजेता टीम की ओर से 25वें मिनट में पहला गोल बिशन सिंह ने किया। 29वें मिनट में दीप सिंह ने दूसरा, 34वें मिनट में उधमप्रीत सिंह ने तीसरा और 42वें मिनट में बिशन सिंह ने चौथा गोल किया। फाइनल मुकाबला आज दोपहर खेला जाएगा।