फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hockey tournament

Jammu News: खालसा हॉकी क्लब ने केआईसी को 7-0 से हराया

विज्ञापन
hockey tournament
जम्मू। माय यूथ, माय प्राइड के तहत जम्मू-कश्मीर खेल परिषद द्वारा आयोजित जम्मू हॉकी लीग में मंगलवार को पुरुष वर्ग में खालसा हॉकी क्लब और खेलो इंडिया सेंटर (केआईसी) जम्मू के बीच मुकाबला हुआ। केके हक्कू स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में खालसा हॉकी क्लब ने केआईसी को 7-0 से हराया। खालसा हॉकी क्लब के पंकज कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि केके हक्कू स्टेडियम के प्रबंधक अजय गुप्ता ने उन्हें हॉकी स्टीक और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मैच की अंपायरिंग साहिल कुमार और जगजीत सिंह ने की। सरबजीत कौर रिजर्व अंपायर, सोनिया स्कोर जज, टेक्निकल डेलीगेट काजल और अनु शर्मा ने पूरे मैच की निगरानी की। मैच खेलो इंडिया हॉकी कोच अंजलि ठाकुर के देखरेख में हुए। इस दौरान बलजीत कौर, सतबीर सिंह, जनक सिंह, मंजीत सिंह, परमजीत सिंह, रविंदर सिंह बिट्टा और अन्य हॉकी प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed